जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। राहुल गांधी का अमेरिका दौरा विवादों में घिर गया है। अमेरिका की विवादित सांसद इल्हान उमर के साथ मुलाकात का मुद्दा भारत में तूल पकड़ चुका है। भारत विरोधी माने जाने वाली इल्हान उमर पाकिस्तान की चहेती नेता हैं। वे वो कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बता चुकी हैं। लोकसभा में नेता विपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार अमेरिका की यात्रा पर हैं। ऐसे में उनके हर बयान, हर मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। राहुल ने वाशिंगटन के रेबर्न हाउस में अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों से मुलाकात की। इनमें ब्रैडली जेम्स शर्मन, जोनाथन जैकसन, रो खन्ना, और राजा कृष्णमूति आदि शामिल थे। इसी दौरान राहुल ने उमर से मुलाकात की। बता दें कि राहुल की मेजबानी यूएस कांग्रेस के सदस्य ब्रैडली जेम्स शरमन ने की। राहुल की इल्हान उमर से मुलाकात को डिफेंड करना कांग्रेस के लिए मुश्किल हो सकता है। इल्हान उमर ने बार-बार भारत विरोधी बयान दिए हैं। अमेरिका के भीतर भी इल्हान उमर की पहचान एक विवादित नेता के रूप में है। अमेरिकी सांसद इल्हान उमर पाकिस्तान की चहेती है। वह जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बता चुकी हैं। इतना ही नहीं जब पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिकी संसद में भाषण दे रहे थे, तब उमर ने इसका विरोध किया था। बता दें कि उल्हान उमर 2019 से अमेरिकी कांग्रेस की डेमोक्रेट सदस्य हैं। वे मिनेसोटा के 5वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करती हैं। उमर यूएस कांग्रेस में पहली सोमाली अमेरिकी हैं और मिनेसोटा का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली गैर-अश्वेत महिला हैं। वह यूएस कांग्रेस में शामिल मुस्लिम महिला एक हैं। उमर भारत हीं नहइीं बल्कि इजरायल के प्रति भी उनका विरोधी रुख है। इल्हान उमर, डेमोक्रेटिक पार्टी की लेफ्ट विंग की सदस्य हैं। वह यहूदियों के प्रति नफरत भरे बयानों के लिए निशाने पर आ चुकी हैं। उन्होंने कई मुद्दों पर भारत के खिलाफ बयान दिया है। इतना ही नहीं इल्हान उमर बीजेपी की खुलकर आलोचना कर चुकी हैं। यही वजह है कि राहुल गांधी के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद अब इसपर विवाद भी शुरू हो गया है। उमर 2022 में पाकिस्तान गई थी। इस दौरान वो पाकिस्तानी अधिकृत कश्मीर पहुंची। यह पूरा दौरा पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित था। वे पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ से भी मिली थी। तब इल्हान उमर ने यह बयान भी दिया था कि पीओके पाकिस्तान का अहम हिस्सा है। इसपर भारत का कोई हक नहीं है। राहुल गांधी ने अमेरिकी दौरे के दौरान आरक्षण पर भी बयान दिया। उनके इस बयान पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बता दें कि राहुल ने कहा था कि कांग्रेस आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचेगी जब सही समय होगा। जोकि अभी नहीं है। गृहमंत्री अमित शाह ने इस पर प्रतिक्रिया दी। अमित शाह ने कहा कि देश को बांटने वाली और देशविरोधी बयान देने वाली ताकतों के खिलाफ खड़ा होना राहुल गांधी और कांग्रेस की आदत हो गई है। वे विदेशी प्लेटफार्म पर भारत विरोधी बयान देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण कोई खत्म नहीं कर सकता। इसी तरह राहुल गांधी ने सिख विरोधी दंगों पर प्रतिक्रिया दी। उनके इस बयान का खालिस्तीन और आंतक वादी गुरुवंत सिंह पन्नू ने सही बतायाा।
Rajneesh kumar tiwari