जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। धरती पर एक बार फिर आफत बरस सकती है। नासा ने 3 एस्ट्रॉयड के धरती से टकराने का अलर्ट जारी किया है। आज रात तीनों एस्ट्रॉयड धरती के पास से गुजरेंगे। वहीं राह भटकने पर इनकी धरती से टक्कर होने की संभावना है। पृथ्वी की ओर अक्सर उल्कापिंडों के आने की खबरें आती रहती है। वैज्ञानिक कई बार इन घटनाओं को लेकर चेतावनी भी जारी करते हैं। इस बार कुछ अलग होने जा रहा है। एक साथ एक दो नहीं बल्कि तीन एस्ट्रॉयड तेजी से पृथ्वी की ओर आ रहे हैं। नासा के वैज्ञानिकों ने इस बार बड़ा खतरा जाहिर किया है। अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने आज धरती से 3 एस्ट्रॉयड से टक्कर होने का अलर्ट दिया है। यह तीनों तेजी से धरती की ओर बढ़ रहे हैं। अगर इनमें से एक भी धरती से टकरा गया या तीनों धरती से टकराए तो तबाही मच सकती है। एस्ट्रॉयड की टक्कर से इस बार समुद्री तूफान और भूकंप आने का खतरा है। संचार सेवाएं ठप हो सकती हैं और कई देशों में ब्लैकआउट होने का भी खतरा है। अलर्ट के अनुसार 2024 टीके 5, 2024 टीएन 5, 2018 क्यूई नामक एस्ट्रॉयड अंतरिक्ष में घूम रहे हैं। ये आज की रात धरती के काफी करीब होंगे। अगर दिशा से भटके तो यह तीनों धरती पर गिरेंगे, जिससे धरती हिलेगी और जलजला आएगा। सबसे खतरनाक बात यह है कि ये तीनों एस्ट्रॉयड अपोलो आकाशगंगा से टूटकर अंतरिक्ष में गिरे हैं। ऐसे में इनकी गति बेहद तेज है। पहले एस्ट्रॉयड का नाम 2024 टीके-5 है। यह 31 फीट बड़ा है। यह धरती से 227000 किलोमीटर दूर है। 32778 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती के पास मंडरा रहा है। दूसरे एस्ट्रॉयड का नाम 2024 टी एन-5 है, जिसका साइज 29 फीट है। यह धरती से 1.94 मिलियन किलोमीटर दूर है। यह 26059 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की तरफ आ रहा है। तीसरे एस्ट्रॉयड का नाम 2018 क्यूई है। इसका आकार 32 फीट है। यह धरती से 668000 किलोमीटर दूर है। यह 15853 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की तरफ आ रहा है। इन तीनों के धरती से टकराने की संभावना है। इस बारे में खगोलविदों का कहना है कि अंतरिक्ष में सौर तूफान कब आ जाएं, पता नहीं चलता। अगर ऐन मौके पर ऐसा हुआ तो यह तीनों निश्चित ही धरती से टकरा जाएंगे। बता दें कि नासा का सेंटर फॉर नियर-अर्थ आब्जेक्ट स्टडीज एस्ट्रॉयड पर निगरानी रखता है। इनके धरती के करीब से गुजरने को लेकर अलर्ट जारी करता है। इस बार वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर एक भी एस्ट्रॉयड धरती से टकरा गया तो यह बेहद खतरनाक होगा। यह वैसी ही घटना होगी, जिस तरह की घटना तब हुई थी, जब एस्ट्रॉयड के धरती से टकराने पर डायनासोर लुप्त हो गए थे। उस समय एक नहीं कई एस्ट्रॉयड एक साथ धरती से टकराए थे। बता दें कि धरती पर असंख्य लोग रहते हैं। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को डर है कि अब अगर एस्ट्रॉयड का टकराव हुआ तो लाखों लोग मारे जाएंगे। भीषण तबाही मचेगी। धरती भी फट सकती है।
Rajneesh kumar tiwari