इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 17 अप्रैल के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। इंडोनेशिया के इतिहास में आज का दिन किसी बुरे सपने की तरह याद किया जाता है। दरअसल, 1815 में 17 अप्रैल को वहां तमबोरा ज्वालामुखी धमाके के साथ फट गया था। इस भयंकर विस्फोट में करीब एक लाख लोग मारे गए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 17 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1799 : श्रीरंगपट्टनम की घेराबंदी शुरू हुई थी, जिसका 4 मई को टीपू सुल्तान की मौत के साथ अंत हुआ था।
2-
1815 : इंडोनेशिया में इतिहास का सबसे भयंकर तमबोरा ज्वालामुखी फटा था। जिसमें करीब एक लाख लोग मारे गए थे।
3-
1908 : उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि राधानाथ राय का निधन हुआ था।
4-
1941 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।
5-
1946 : सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की थी।
6-
1971 : मिस्र, लीबिया और सीरिया ने यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया था।
7-
1972 : श्रीलंका के महान क्रिकेट खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन का जन्म हुआ था।
8-
1975 : भारत में शिक्षा के सबसे बड़े पुरोधा और दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन का निधन हुआ था।
9-
1982 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया था।
10-
1983 : एसएलवी 3 रॉकेट ने दूसरे रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की निकट कक्षा में स्थापित किया था।
11-
1986 : नीदरलैंड और सिसली के बीच युद्ध खत्म करने की घोषणा के साथ शांति बहाल की गई थी।
12-
1989 : हीमोफीलिया बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी।
13-
1993 : अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा था।
14-
1995 : पाकिस्तान में बाल मजदूरी को समाप्त करने वाले युवा कार्यकर्ता इकबाल मसीह की जान ले ली गई थी।
15-
1997 : प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता तथा उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का निधन हुआ था।
16-
2003 : लगभग 55 साल बाद भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का गठन हुआ था।
17-
2005 : प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं उत्तर प्रदेश तथा हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल विष्णु कांत शास्त्री का निधन हुआ था।
18-
2007 : दक्षिण कोरिया को 2014 के एशियाड की मेजबानी मिली थी।
19-
2008 : ब्राजील और भारत के बीच चार महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किये गए थे।
20-
2013 : न्यूजीलैंड ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी थी।
21-
2014 : प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार ग्रैबियल मार्केज का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal