इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 14 अप्रैल के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। देश के संविधान निर्माता डा. भीम राव आंबेडकर का जन्म आज के दिन 1891 में हुआ था। उन्हें महान विद्वान और दलितों के मसीहा के तौर पर देखा जाता है। देश-दुनिया के इतिहास में 14 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1434 : फ्रांस के विश्वविख्यात सेंट पीटर कैथेड्रल की आधारशिला रखी गई थी।
2-
1809 : नेपोलियन बोनापार्ट ने बावारिया की लड़ाई में आस्ट्रिया को हराया था।
3-
1659 : दिल्ली के तख्तो ताज के लिए लड़ी गई लड़ाई में औरंगजेब ने देवराइ में दारा शिकोह को हराया था।
4-
1865 : अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के फोर्ड थिएटर में गोली मार दी गई थी। उन्होंने अगले दिन सुबह दम तोड़ दिया था।
5-
1891 : भारत के संविधान निर्माता, महान वकील और दलितों के मसीहा बी.आर. आंबेडकर का जन्म हुआ था।
6-
1912 : ब्रिटेन का आलीशान पोत टाइटैनिक समुद्र में सफर करते समय हिमखंड से टकराकर डूब गया था।
7-
1919 : हिन्दी फिल्मों की मशहूर गायिका शमशाद बेगम का जन्म हुआ था।
8-
1922 : प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक अली अकबर खां का जन्म हुआ था।
9-
1944 : गोला-बारूद से लदे पोत एसएस फोर्ट स्टाइकिन में बंबई की विक्टोरिया गोदी में विस्फोट हो गया था। इस हादसे में 1200 लोगों की जान चली गई थी।
10-
1958 : सोवियत उपग्रह स्पुतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ था।
11-
1963 : हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का निधन हुआ था।
12-
1970 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो-13 में धमाके के बाद गंभीर स्थिति पैदा हो गई थी। धरती से रवाना होने के 56 घंटे बाद हुए हादसे में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की जान पर खतरा मंडराने लगा था, लेकिन फिर इसे ठीक कर सकुशल धरती पर वापस लाया गया था।
13-
1988 : सोवियत संघ ने अमेरिका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ जिनेवा में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी पर सहमति जताई थी।
14-
1989 : कैप्टन रंजन रॉय और उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कमांडर रूपाली राय ने मारुति कार से दुनिया का चक्कर लगाने के अपने अनूठे अभियान की शुरुआत की थी।
15-
1995 : भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर चौथी बार एशिया कप का खिताब जीता था।
16-
2005 : भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहासिक समझौता किया था।
17-
2008 : कोलकाता और ढाका के बीच 1965 के बाद पहली बार यात्री रेल सेवा की शुरुआत हुई थी।
18-
2010 : पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में चक्रवाती तूफान से 123 लोगों की जान चली गई थी।
19-
2010 : चीन के किगगाई में 6.9 तीव्रता के भूकंप से लगभग 2700 लोगों की जान चली गई थी।
20-
2010 : आइसलैंड में ज्वालामुखी फटने से आसमान में राख का ऐसा गुबार उठा कि उत्तरी और मध्य यूरोप में हवाई यातायात प्रभावित हो गया था।
21-
2014 : इस्लामी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया था। जिसकी दुनियाभर में घोर निंदा हुई थी।
22-
2020 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने का ऐलान किया था।
Arun kumar baranwal