जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। दामाद संग फरार होने वाली सास की रोमांटिक तस्वीर सामने आई हैं। दूल्हे के साथ मां को देख दूल्हन और उसके घर वाले भड़क गए। वहीं सास को भगाने वाले दामाद ने अब ससुर को धमकी दी है। मामले में महिला की बेटी ने भी चौंकाने वाली बातें कही हैं। अलीगढ़ की अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों खूब सुर्खियों में है। यहां शादी से महज 9 दिन पहले दूल्हा अपनी होने वाली सास को लेकर फुर्र हो गया। परिवार को जब दोनों की करतूत पता चली तो उनके होश उड़ गए। अब महिला और उसके प्रेमी होने वाले दामाद की लोकेश उत्तराखंड में मिली है। इसके बाद पुलिस होने वाले दामाद संग लापता हुई महिला की तलाश में लगी है।वहीं दामाद ने अपने ससुर बोले तो अपनी प्रेमिका के पति को धमकी दी है। उसने कहा कि 20 साल रह लिए ना इसके साथ, अब भूल जाओ इसे। दोबारा फोन मत करना। परेशान ससुर ने पुलिस से मदद मांगी है। उनका कहना है कि हमने तो उसी दिन बीवी से रिश्ता तोड़ दिया था जब वो अपनी ही बेटी के होने वाले दूल्हे संग भाग गई थी। दुल्हन के पिता का कहना है कि मेरी पत्नी दुल्हन के गहने और लाखों का कैश लेकर भागी है। हमें बस वही वापस चाहिए। उसे जहां और जिसके साथ भी रहना है, वो रहे। मेरी तरफ से हमारा रिश्ता अब खत्म हो चुका है। वहीं दुल्हन का कहना है कि मेरी मां ने जो कुछ भी मेरे साथ किया है, कोई मां ऐसा नहीं करती। मेरे लिए वो मर चुकी है। वे दोनों जिएं या मरें, हमें फर्क नहीं पड़ता। बता दें पूर मामला अलीगढ़ के मडराक थाने का है। यहां के एक गांव में रहने वाले जितेंद्र कुमार बेंगलुरु में काम करते हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने अपनी बेटी शिवानी का रिश्ता राहुल के साथ तय किया था। बेटी की शादी के लिए पिता ने 5 लाख का जेवर तैयार करवाया था। 3 लाख 50 हजार रुपये का भी इंतजाम किया था। मगर होने वाले दूल्हे का दिल तो अपनी सासू मां पर आ गया। भागने से पहले महिला ने अपनी बेटी की शादी के लिए बनवाए गहने और जमा किए पैसे भी साफ कर दिए। अब परिजनों ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अब दोनों की एक तस्वीर सामने आई है। मां को अपने होने वाले दूल्हे संग रोमांस करती देख दुल्हन आग बबूला हो गई और हो भी क्यों न। बेचारी लड़की ने अपना पूरा जीवन जिस शख्स के साथ देख लिया था अब वो उसका कभी नहीं होगा। बता दें कि जब शिवानी और राहुल का रिश्ता हुआ तब शिवानी की मां ने अपने दामाद को एक स्मार्टफोन दिया। ये ही स्मार्टफोन सास और होने वाले दामाद के बीच रिश्तों की वजह बन गया। राहुल शिवानी की जगह उसकी मां यानी अपनी होने वाली सास से बात करने लगा। सास को भी अपने होने वाले दामाद राहुल की बातें अच्छी लगने लगीं। दोनों के बीच घंटों-घंटों बातों का सिलसिला शुरू हो गया। तब तक बेटी और महिला के पति ने इन सभी बातों पर गौर नहीं किया। मगर राहुल और महिला के बीच रिश्तों की नींव पड़ चुकी थी। शिवानी की शादी में 9 दिन ही बचे थे। 16 अप्रैल को उसकी शादी थी। पिता यानी जितेंद्र भी बेटी की शादी के लिए घर आ गए थे। पूरा परिवार शादी की तैयारियां कर रहा था।
Rajneesh kumar tiwari