जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार देश की राजधानी से गजवा-ए-हिंद की शुरूआत करने का प्लान बनकर तैयार है। इससे रॉकेट की स्पीड से घुसपैठिए मुसलमानों की संख्या बढ़ाने का प्लान था। पुलिस के हाथ इससे संबंधित कई कागजात लगे हैं। राजधानी में अवैध प्रवासियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की मुहिम चल रही है। पुलिस के इस मुहिम में लगातार अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि अब तक सैंकड़ों से अधिक अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट किया जा चुका है। वहीं, फॉरेन रीजनल रजिस्ट्रेशन आॅफिस घुसपैठियों के कागजात की जांच कर रही है। जिसके पास वैध और पूरे कागज नहीं हैं उन्हें डिटेंशन सेंटर आईबी की देखरेख में रखा जा रहा है। उसके बाद उनको ट्रेन के जरिए बांग्लादेश को सौंपा जाएगा। इसी बीच वसंत कुंज इलाके में बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया। साथ ही दिल्ली पुलिस ने अवैध प्रवासियों को दिल्ली में बसाने के लिए बड़े स्तर पर मॉड्यूल का भांडाफोड़ किया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस के सामने बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए। जानकारी के अनुसार यह ऐसा मॉड्यूल है जिससे ऐसा लग रहा है कि दिल्ली में मुसलमानों की आबादी बढ़ाने की साजिश रची जा रही है। बता दें कि दिल्ली पुलिस के जॉइंट सीपी एस के जैन ने घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाई है। इसके तहत बांग्लादेशियों को अवैध रूप से बसाने, उनके कागजात तैयार करने और काम दिलाने के लिए चल रहे रैकेट का भंडाफोड़ किया गया। जैन के अनुसार ये रैकेट बांग्लादेशियों अवैध रूप से बसाने के लिए काम कर रहे थे। बांग्लादेशी नागरिकों को पहले मेघालय भेजा जाता है, फिर उसके बाद दिल्ली लाया जाता था। पुलिस ने तीन मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पहले मॉड्यूल के तहत बांग्लादेशी नागिरक भारत भेजे जाते है। उनको डंकी रूट से भारत में दाखिल कराया जाता है। वहीं दूसरे मॉड्यूल में बांग्लादेशी नागरिक के फर्जी कागजात तैयार कर उन्हें रात को ठहराया जाता है। इसके बाद असम से ट्रेन और दूसरे माध्यम से दिल्ली भेजा जाता है। तीसरे मॉड्यूल घुसपैठियों को दिल्ली के साथ-साथ देश के अन्य भागों में बसने में मदद करता है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस मॉड्यूल का कर्ता धर्ता अनीश शेख है। वह 15 साल पहले खुद भारत आया था। यहीं एजेंट बांग्लादेश के नागरिकों को यहां लाने में मदद करता है।अनीश खुद यहां अपनी पत्नी के साथ-साथ इन बांग्लादेशियों को रहने और उनके डॉक्यूमेंट बनाने में मदद करता था। इस मॉड्यूल के कुल 4 लोंगो को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें 2 बांग्लादेशी है और 2 भारतीय है। इनके पास से आधार, पैन कार्ड बरामद किए गए है। बता दें कि पुलिस ने दो फर्जी वेबसाइट जनता प्रिंट डॉट कॉम और भारत सेवा का भी खुलासा किया था। ये जाली डाक्यूमेंट बनाते थे। पुलिस इनकी बैंक एकाउंट ट्रांजेक्शन चेक कर रही है।
Rajneesh kumar tiwari