May 22, 2024
नई दिल्ली। आसमान से आग बरस रही है। उत्तर भारत के मैदानी इलाके भयंकर लू की चपेट में हैं। पाकिस्तान सीमा से लगी राजस्थान की चौकियों पर अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं सीमावर्ती इलाकों में इन दिनों पारा 52 से 53 डिग्री तक है। अब मौसम विभाग ने कहा कि यह हालात अन्य राज्यों में भी हो सकते हैं। ऐसे में यहा जानना जरूरी है कि अगर तापमान 50 डिग्री हो गया तब क्या होगा।
—
भीषण गर्मी से जूझ रहे भारत के अधिकतर हिस्से
भारत के अधिकतर हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। उत्तर भारत के मैदानी इलाके बीते पांच दिनों से भयंकर लू की चपेट में हैं। अब मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। जिन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पंजाब, हरियाणा का नाम है। वहीं दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के लिए भी अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि गर्मी को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। निचले पहाड़ी इलाकों में भी तेज गर्मी पड़ेगी। वहीं गर्मी के चलते कई राज्यों में आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। गुजरात के कई इलाकों में भीषण गर्मी के साथ ही उमस हालात को और खतरनाक बना रही है। हरियाणा के सिरसा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि देश के शहरी इलाकों में सबसे ज्यादा रहा।
—
25 मई से नौतपा की होगी शुरूआत
दूसरी ओर 25 मई से नौतपा शुरू हो रही है। रोहिणी नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश होगा। एसे में भयंकर गर्मी पड़ेगी। लोगों के लिए ये नौ दिन बेहद खतरनाक बताए जा रहे हैं। वहीं भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जवानों ने गर्मी की प्रचंडता दिखाने के लिए अनूठा प्रयोग किया। यहां बीएसएफ के जवानों ने रेत पर पापड़ सेंके हैं। वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि एक जवान रेत के बीच में पापड़ रख देता है। कुछ देर में पापड़ सिककर करारा हो जाता है। बता दें कि राजस्थान का रेगिस्तान लगातार आग की तरह तप रहा है। पाकिस्तान सीमा से लगी चौकियों पर अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। साथ ही सीमावर्ती इलाकों में इन दिनों पारा 52 से 53 डिग्री तक पहुंच चुका है। इसी तरह शहरी क्षेत्र में 47 डिग्री के पार पारा पहुंच चुका है। बता दें कि पिछले कई दिनों से सीमा चौकियों पर लगे उपकरण काले हो पड़ने लगे हैं। माना जाता है कि ऐसा तब होता जब पारा 50 को क्रास कर जाता है। उत्तर भारत को लेकर जारी हुए अलर्ट पर डॉक्टरों ने लोगों को सावधान किया। उनका कहना है कि अगर तापमान 49 से 50 डिग्री तापमान छूने तो यह बेहद खतरनाक स्थिति होती है। अगर कोई इसांन इस तापमान में ज्यादा देर बाहर रहे ले तो मांसपेशियां पूरी तरह जवाब दे सकती हैं। इससे उस इंसान की जान जा सकती है। इस तरह की स्थितियों में बच्चे, बूढ़े, गर्भवती महिलाएं या बीमार लोग जल्दी शिकार हो सकते हैं। इंग्लैंड के रोहेम्पटन विश्वविद्यालय के नए शोध के अनुसार, जब बाहरी तापमान 40 डिग्री से अधिक हो जाता है, तो मानव शरीर अत्यधिक गर्मी से छुटकारा पाने की क्षमता खो सकता है। कई अंग बेहतर ढंग से काम करना बंद कर सकते हैं। पानी हमारे शरीर का जीवन स्रोत है इसलिए हमारे शरीर में सबसे ज्यादा पानी ही है। गर्मी में पसीना बहने से न केवल पानी बल्कि नमक की भी कमी होती है। इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं। इन अवस्स्था में हीट स्ट्रोक, हार्ट स्ट्रोक या ब्रेन हैमरेज तक हो सकता है।
Rajneesh kumar tiwari