जनप्रवाद संवाददाता, नोएडा। जापान और कोरिया देखना चाहते हैं तो विदेश जाने की जरुरत नहीं है। इन दोनों देशों की बड़ी सिटी आपको यूपी के गौतमबुद्धनगर में मिल जाएगी। इसके लिए यमुना प्राधिकरण ने बड़ी योजना तैयार की है। सेक्टर 5 ए में 1000 एकड़ में जापानी और कोरियाई सटी बसाई जाएगी। नोएडा इंटरनेशन एयरपोर्ट के शुरू होते ही यूपी का गौतमबुद्ध नगर भारत हीं नहीं पूरे विश्व के नजदीक हो जाएगा। यहां से दुनिया के किसी कोने में जाना आसान होगा। ऐसे में अनूठे शहर का एहसास दिलाने के लिए यमुना प्राधिकरण जापानी और कोरियन सिटी बसाने की तैयारी कर रहा है। इस योजना की तैयारी से पहले यमुना प्राधिकरण के अधिकारी जापान भी गए थे और इसको लेकर कई कंपनियों से बातचीत भी हुई थी। इस प्लान को पूरा करने के लिए यमुना प्राधिकरण 2041 के मास्टर प्लान में मल्टीप्ल लैंड स्कीम लेकर आ रही है। यमुना प्राधिकरण की योजना हैकि सेक्टर 5 एक में दोनों देशों के शहरों को आकार दिया जाए। यह करीब 1000 एकड़ में बसाई जाएगी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने हमारे संवाददाता कैलाश चंद्र को बताया कि यह बेहद आर्कषक योजना है। अभी इसे केवल इंडस्ट्री के लिए ही लाया जाएगा। जिसमें 70 प्रतिशत में केवल इंडस्ट्री बनेगी। वहीं 30 प्रतिशत में कमर्शियल ग्रुप हाउसिंग,प्लाट और वर्करों के रहने की जगह बनेगी। इसके अलावा अस्पताल स्कूल, माल, प्लाजा यह सब बनाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में बाहर की बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री हैं। ऐसे में उनके वर्कर दूर-दूर से आते हैं। इससे वार्किंग कल्चर के लिए कोई जगह नहीं होती है। इन्हीं चीजों को ध्यान में रखकर मल्टीपल लैंड यूज की स्कीम लाई गई है। जिससे कि जो इंडस्ट्री या जिस देश की इंडस्ट्री जहां पर बसेगी वहां पर उनके हिसाब से ही उस जगह को तैयार किया जाएगा। यानी संबंधित कंपनी के वर्करों को उसके देश जैसा माहौल मिलेगा।
Rajneesh kumar tiwari