ग्रेटर नोएडा संवाददाता। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में गाड़ियों में हूटर और काली फिल्में लगाकर चलने वालों की अब खैर नहीं होगी। सीएम योगी और सीपी लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर सभी चौराहों पर यातायात पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएम योगी और पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के सभी चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान कई गाड़ियों से हूटर और काली फिल्में उतरवाकर उनका चालान किया जा रहा है। यातायात पुलिस के अनुसार ट्रैफिक को सुचारू बनाये रखने एवं बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कई दो पाहिया और चार पाहिया वाहनों के चालान कोटे गए। इनमें हूटर और सायरन का प्रयोग करने के लिए 77 वाहनों का चालान किया गया। इसी तरह काली फिल्मों को वाहनों पर लगाने के लिए 23 पर कार्रवाई की गई। साथ ही वाहनों पर अवैध रूप सें यूपी शासन एवं भारत सरकार लिखे जाने के पर 347 वाहनों के चालान काटे गए। इस तरह एक दिन में कुल 447 वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई है। भीषण गर्मी में पुलिसकर्मी सड़कों पर कार्रवाई करने में जुटे हुए हैं। भीषण गर्मी की चपेट में आए कई पुलिसकर्मियों के मरने की खबरें आई हैं। ऐसे में पुलिस को भी सतर्क रहने और प्रचंड गर्मी से बचने की जरूरत है। बता दें कि उत्तर भारत समेत दिल्ली एनसीआर में गर्मी सितम ढा रही है। इस भीषण गर्मी ने कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। घर या आॅफिस से बाहर निकलते ही लू के थपेड़े बदन को झुलसा रहे हैं। सड़क पर पैदल निकलना दूभर हो गया है। भाष्कर के रौद्र रूप से धरती धधक रही है। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से त्राहिमाम कर रहा है। बीते 24 घंटे के अंदर सिर्फ दिल्ली में ही 33 लोगों के मरने की खबर है। वहीं यूपी में अब तक 171 लोगों के जान जाने की खबर है। यूपी के कानपुर में एक पुलिसकर्मी गर्मी की चपेट में आ गया। तमाम कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। लोग जल्द से जल्द बारिश के लिए आसमान की ओर निहार रहे हैं।
Rajneesh kumar tiwari