जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। वर्ल्ड एटलस की रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। यह रिपोर्ट लोगों के खान-पान को लेकर है। इस रिपोर्ट के अनुसार केवल भारत में ही शाकाहारी लोग नहीं। कई अन्य देश भी हैं जहां इनकी आबादी काफी ज्यादा है। वर्ल्ड एटलस ने खाद्य और कृषि संगठन यानी एफएओ और विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसे संगठनों की वैश्विक आहार सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारत में शाकाहारी खाने को पसंद करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। बता दें कि मांस या मांस से बने भोजन से जो लोग दूर रहते हैं वो शाकाहारी कहलाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारत ही नहीं दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां शाकाहारी लोगों की संख्या आपको ज्यादा मिलेगी। वर्ल्ड एटलस के आंकड़ों के अनुसार भारत में शाकाहारियों की दर दुनिया में सबसे ज्यादा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत की 38 प्रतिशत से ज्यादा की आबादी शाकाहारी है। देश में मांस की खपत दर भी दुनिया में सबसे कम है। भारत में 18 प्रतिशत लोग चुनिंदा मांस खाने वाले हैं। वहीं 8% लोग पेस्केटेरियन हैं। भारत में उन राज्यों की बात करें जहां सबसे ज्यादा शाकाहारी लोग पाए जाते हैं तो इनमें कई राज्य शामिल हैं। राजस्थान में सबसे जयादा 75 प्रतिशत लोग शाकाहारी हैं। हरियाणा में 70, पंजाब में 67 और गुजरात 61 प्रतिशत लोग शाकाहारी हैं। भारत में शाकाहारी रेस्तरां की भरमार है। मक्का, वर्ल्ड एटलस की रिपोर्ट के अनुसार मेक्सिको की 20 प्रतिशत आबादी शाकाहारी है। यह इसे दुनिया में शाकाहारियों के सबसे अधिक प्रतिशत वाला दूसरा देश है। मेक्सिको में 15 प्रतिशत फ्लेक्सिटेरियन भी हैं। मैक्सिकन भोजन शाकाहारी सामग्री पर आधारित है। इनमें बीन्स, स्क्वैश, चॉकलेट, कैक्टस, मूंगफली, मिर्च, चिया और ऐमारैंथ शामिल हैं। 2012 में ब्राजील की 8 प्रतिशत आबादी शाकाहारी थी। अब ये संख्या बढ़कर 14 प्रतिश हो गई है। ये देश अपने विविध शाकाहारी व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। इनमें पनीर पफ, स्टू और फलों और सब्जियों से बने व्यंजन शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार ब्राजील में सबसे ज्यादा शाकाहारी साओ पाउलो में रहते हैं। वहीं रियो डी जेनेरो में शाकाहारियों की दूसरी सबसे बड़ी आबादी है। 30 लाख से ज्यादा आबादी वाले ताइवान की कुल आबादी का 13 प्रतिशत हिस्सा शाकाहारी है। ताइवान को अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा शाकाहारियों के अनुकूल माहौल के रूप में मान्यता मिली है। बता दें ताइवान में लगभग 6,000 शाकाहारी रेस्तरां हैं। यहां हाई स्पीड रेल, प्रमुख ताइवानी एयरलाइनों और राजमार्ग स्टॉप पर शाकाहारी भोजन पाया जा सकता है। ताइवान में शाकाहारी भोजन के लिए देश के खाद्य लेबलिंग कानून दुनिया के सबसे सख्त हैं। यहां खाद्य पदार्थों को अक्सर बाईं ओर मुख करके स्वस्तिक चिह्न से चिह्नित किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इजराइल की लगभग 13 प्रतिशत आबादी शाकाहारी है। इमें 8 प्रतिशत पुरुष और 10 प्रतिशत महिलाएं हैं। इजराइल में शाकाहार का श्रेय यहूदी धर्म को दिया जाता है। ये जानवरों के उपभोग को प्रतिबंधित लगाता है। यहूदी धर्म का पालन करने वाले लोग त्जार बा लेई चाइम सिद्धांत को भी मानते हैं। यह जानवरों को बेवजह दर्द पंहुचाने पर रोक लगाता है।
Rajneesh kumar tiwari