जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। गगनयान पर लगातार नजर रखने के लिए भारत ने खास प्लान तैयार किया है। भारत आस्ट्रेलिया के द्वीप पर ट्रैकिंग स्टेशन बनाएगा। यानी इसरो इस खास मिशन की निगरानी आस्ट्रेलिया से करेगा। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने इसरो के लिए महत्वपूर्ण घोषणा कीं। कैबिनेट ने शुक्रयान यानी वीनस आर्बिटर मिशन को हरी झंडी दे दी। बता दें कि चंद्रयान और मंगलयान की सफलता के बाद इसरो का टारगेट शुक्र ग्रह का अध्ययन करना है। शुक्र हमारे ग्रह से नजदीक है इसलिए इसकी स्टडी से नई जानकारियां मिलेंगी। गगनयान की लांचिंग के बाद इस मिशन की निगरानी के लिए भी खास प्लान तैयार किया गया है। ट्रैकिंग के लिए आस्ट्रेलिया के कोकोस यानी कीलिंग आइलैंड पर ट्रैंकिंग के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस काम में आस्ट्रेलिया भी आगे बढ़कर भारत की मदद कर रहा है। टेलीमेट्री और कंट्रोल्स को नियंत्रित किया जा सकता है। आस्ट्रेलियाई की स्पेस एजेंसी भी इसरो के इस मिशन में जुड़कर काम करेगी। भारतीय वैज्ञानिकों की टीम इस द्वीप का दौरा कर चुकी है। साथ ही यह भी कहा है कि ये जगह ग्राउंड ट्रैकिंग स्टेशन बनाने के लिए एकदम परफेक्ट है। यह जानकारी आस्ट्रेलियन स्पेस एजेंसी के प्रमुख एनरिको पालेर्मो ने एक अंग्रेजी अखबार को दी। एनरिको ने कहा कि हम इसरो इमरजेंसी सीनेरियो में भी मदद करने को तैयार हैं। उसके लिए भी प्लान बनाए जा चुके हैं। हम गगनयान की ट्रैजेक्टरी पर नजर रखेंगे। कुछ भी गड़बड़ होगा। एस्ट्रोनाट को मिशन अबार्ट करना पड़ा या क्रू रिकवरी हुई तो वे भारतीय वैज्ञानिकों के साथ खड़े रहेंगे। बता दें कि कोकोस यानी कीलिंग आइलैंड की समुद्री सीमा से थोड़ा बाहर हिंद महासागर में मौजूद 27 छोटे कोरल द्वीपों का समूह है। इनमें से सिर्फ दो द्वीप वेस्ट आइलैंड और होम आइलैंड पर लोग रहते हैं। यहां करीब 600 लोग हैं, जो कोकोस मलय कहलाते हैं। यहां के लोग मलय भाषा बोलते हैं। इस द्वीप का सारा रख-रखाव आस्ट्रेलियाई सरकार करती है। इस मिशन के बारे में इसरो चीफ डॉ. सोमनाथ ने कुछ समय पहले कहा था कि गगनयान मिशन के लिए इसरो पहले रिले सैटेलाइट्स लान्च करेगा। गगनयान मिशन से पृथ्वी के चारों तरफ से संपर्क किया जा सकेगा। अंतरिक्ष और पृथ्वी के बीच क्या चल रहा है इस पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा जीसैट सैटेलाइट्स के जरिए संपर्क किया जाएगा। बता दें कि ये सैटेलाइट्स राकेट अमेरिका से लांच होगा।
Rajneesh kumar tiwari