जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था को देखकर आखिरकार चीन भी नतमस्तक हो गया। उसने पहली बार भारत का लोहा माना। भारत में बढ़ रही मैन्युफैक्चरिंग की तेजी अब ड्रैगन की गर्दन पकड़ रही है। भारत की तेज रफ्तार का हर कोई कायल है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ के बाद एशियाई विकास बैंक ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार की सराहना की। सभी संस्थाओं और रेटिंग एजेंसियों का एक ही दावा है कि भारत की विकास दर दुनिया में सबसे तेज है। न सिर्फ चालू वित्तवर्ष में बल्कि अगले वित्तवर्ष में भी भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से आगे बढ़ेगी। अब इसी रफ्तार का मुरीद चीन भी गया है। हमेशा भारत की आलोचना करने वाले ग्लोबल टाइम्स के सुर बदल गए। अब भारत के प्रति उसका रुख नरम पड़ने लगे हैं। धीरे-धीरे ही सही अब चीन भी भारत को दुनिया की ताकत मानने लगा है। बता दें कि भारत दुनिया का मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर अग्रसर है। इस सच्चाई से दुनिया वाकिफ है, लेकिन हमारा पड़ोसी भारत की विनिर्माण क्षमता पर अब तक उंगली उठाता रहा था। अब उसके सुर भी बदल गए हैं। ड्रैगन ने भी अब मान लिया है कि विनिर्माण क्षेत्र में भारत अब एक बड़ी ताकत बन रहा है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट में दुनिया के शीर्ष 10 देशों की सूची जारी है। इस सूची में भारत का पांचवां स्थान है। खास बात यह है कि ग्लोबल टाइम्स ने एक्स पर शेयर की गई अपनी पोस्ट में खासतौर से भारत का उल्लेख किया है। ग्लोबल टाइम्स ने अपनी पोस्ट में लिखा कि चीन दुनिया का विनिर्माण पावरहाउस बना हुआ है। इसी पोस्ट में भारत के बारे में लिखा गया है कि भारत 456 बिलियन डॉलर के विनिर्माण मूल्य के साथ शीर्ष 5 में जगह बना चुका है। ग्लोबल टाइम्स ने यह सूची वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों के आधार पर तैयार की है। इससे पता चलता है कि धीरे-धीरे ही सही पर अब चीन भारत को दुनिया की एक ताकत मानना शुरू कर दिया है। ग्लोबल टाइम्स की सूची में चीन 4659 बिलियन डालर के साथ शीर्ष पर है। 2497 बिलियन डॉलर मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट के साथ अमेरिका दूसरे स्थान पर है। 845 बिलियन डालर के साथ जर्मनी तीसरे और जापान 818 बिलियन डालर के साथ चौथे स्थान पर है। इसी तर भारत 456 बिलियन डालर के साथ भारत पांचवे स्थान पर है। साउथ कोरिया को इस सूची में छठा, मैक्सिको को सातवां ओर इटली का आठवां स्थान दिया है। फ्रांस को ग्लोबल टाइम्स ने नौवां और ब्राजील का दसवां स्थान दिया है। बता दें कि जनवरी, 2024 में भी चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की थी। ग्लोबल टाइम्स के लेख में भारत को दुनिया की शक्ति बताने के साथ चार साल की उपलब्धियों का जिक्र भी किया था। इसमें भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि, शहरी शासन में सुधार और अंतरराष्ट्रीय संबंधों खासकर चीन के साथ दृष्टिकोण में आए बदलाव के बारे में बताया गया था।
Rajneesh kumar tiwari