June 7, 2024
नई दिल्ली। चुनाव परिणाम आते ही जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रह है। इसको देखकर ऐसा लगता है कि हिंदुओं को फिर कश्मीर छोड़ना पड़ेगा। यह वीडियो 1900 के दौर की याद दिलाता है। अनंतनाग की यह घटना सोचने पर मजबूर कर देगी। पूरा मामला जम्मू-कश्मीर के अनंतनगर में वेरिनाग इलाके का है। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद शांति का माहौल बनने लगा था। अब जैसे ही चुनाव परिणाम आए और इंडी गठबंधन की सीटें बढ़ी यहां फिर से अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। बता दें कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में विस्थापित कश्मीरी पंडितों को धीरे-धीरे फिर से बसाने की शुरूआत की। कश्मीर के कई इलाकों में अपना घर छोड़कर पलायन कर हिन्दू फिर से वापसी करने लगे हैं। ऐसे ही एक कश्मीरी हिंदू परिवार ने किया। कई वर्षों बाद वह अपने इलाके में लौटा और घर बनाना शुरू किया। संजय वली और उनके परिवार के मन से वर्षों पहले का डर निकल गया था। कश्मीर के वेरिनाग में उन्होंने अपनी जमीन पर घर बनाना शुरू किया। निर्माण कार्य अभी पूरा ही नहीं हुआ था कि उन्हें हिंसा का सामना करना पड़ा। चुनाव परिणाम घोषित होने के 24 घंटे बाद ही संजय वली परिवार को पीटा गया। संजय ने बताया कि जिस इलाके में उनका घर है, वहां उनका इकलौता हिंदू परिवार है बाकी सब मुस्लिम हैं। मुस्लिम इलाके में घर बनाने को लेकर मुसलमान उनसे नाराज है। उन्हें वहां से जाने की धमकी मिली। वह नहीं माने तो उन्हें और उनके परिवार को पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कई लोग घटना पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। संजय ने बताया कि चुनाव परिणाम आने के बाद कुछ लोग उनके घर के सामने आए और उन लोगों ने अभद्रता की। परिवार की महिलाओं के ऊपर क्रूर हमला किया गया। उनके परिवार के सदस्यों को पीटा गया। उनका बन रहा घर तोड़ दिया गया। कंस्ट्रक्शन का मेटेरियल फेंक दिया गया। अन्य सामान उठाकर लोग ले गए। संजय ने कहा कि उन्हें इस घटना से बाद डर है कि कहीं 1990 जैसे त्रासदी उन लोगों को फिर न झेलनी पड़े। यह यह जान लेना जरुरी है कि 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के साथ कश्मीर में त्रासदी हुई थी। आतंकवादियों ने टारगेट किलिंग शुरू कर दी थी। कश्मीरी पंडितों को काट दिया गया, सरेराह कत्लेआम हुआ। नरसंहार किया गया। आखिर उन्हें अपना सबकुछ छोड़कर कश्मीर से जान बचाकर भागना पड़ा। कहा जाता है कि इस दौरान लगग 4 लाख कश्मीरी हिंदुओं को अपने घर छोड़ने पड़े और वे अपने ही देश में शरणार्थी बन गए। वेरिनाग में इकलौते हिंदू परिवार की प्रताड़ित किए जाने का वीडिया लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कश्मीर में बहुत कुछ बदल गया है लेकिन नहीं बदले तो वह हैं हिंदुओं के हालात। हिंदू परिवारों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें लग रहा है कि 1990 का दौर फिर वापस आ रहा है। हिंदू खौफ में हैं।
Rajneesh kumar tiwari