जनप्रवाद संवाददाता, संभल। कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि विपक्ष मानसिक संतुलन खो चुका है। उसके कर्मों का फैसला हरियाणा और जम्मूकश्मीर की जनता करेगी। यहां कांग्रेस और सपा की दुर्गति होगी। पीएम मोदी अद्वितीय हैं। संभल में कल्कि महोत्सव के ब्रज महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम्म ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव में हरियाणा और जम्मू कश्मीर की जनता भारत के पक्ष में फैसला करेगी। भारत आस्था विश्वास का देश है। सनातन धर्म सभी का सम्मान करता है। वहीं एमपी के छिंदबाड़ा से उठे साईं प्रतिमा विवाद पर उन्होंने कहा कि मंदिर में साईं मूर्ति का फैसला पुजारियों और कमेटी पर छोड़ देना चाहिए। एसपी विधायक महबूब अली के मुस्लिमों की आबादी पर दिए विवादित बयान पर भी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तीखी प्रतिक्रिया। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस और विपक्ष के दूसरे दल मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में गाय को राजमाता का दर्जा देने के सरकार के फैसले का आचार्य प्रमोद कृष्णम्म ने स्वागत किया।
Rajneesh kumar tiwari