December 13, 2024
जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। साल 2024 का आखिरी महीना चल रहा है। इस साल कई वेब सीरीज आई जिसने ओटीटी प्लेटफार्म पर खूब धूम मचाई। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि इस साल की सबसे टॉप 10 वेब सीरीज कौन रही। इसका जवाब इंडियन मूवी डेटा बेस ने दे दिया है। वहीं एक ऐसी भी वेब सीरीज आई जिसने दर्शकों के दिमाग को हिला दिया। इंडियन मूवी डेटा बेस ने साल 2024 की सबसे पॉपुलर 10 वेब सीरीज की लिस्ट जारी की है। जिसमें टॉप पर संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी है। टॉप-10 में रवि किशन की मामला लीगल है से लेकर वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की सिटाडेल हनी बनी का भी नाम शामिल है। इनके अलावा इसमें एक ऐसी वेब सीरीज का भी नाम है, जो साल 2024 में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बनी। इसका नाम है ग्यारह-ग्यारह है। जा 9 अगस्त को को जी5 पर स्ट्रीम की गई थी। आठ एपिसोड की इस सीरीज में राघव जुयाल, कृतिका कामरा, धैर्य कर्वा और मुक्ति मोहन जैसे कलाकार नजर आए। यह सीरीज टाइम ट्रैवल पर आधारित थी। जिसमें भूत, भविष्य और वर्तमान के ऐसे ट्विस्ट देखने को मिले कि दर्शकों के दिमाग के पेंच ही उलझ गए थे। इस सीरीज के दूसरे सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ग्यारह-ग्यारह ने रिलीज होते ही एक रिकॉर्ड बना दिया था। यह जी5 पर दो हफ्ते में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बन गई थी। अब आईएमबीडी ने इसे साल 2024 की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज की लिस्ट में शामिल किया है। टाइम ट्रैवल पर अभी तक कई वेब सीरीज बनी हैं, पर 'ग्यारह ग्यारह' की अनूठी कहानी और मिस्ट्री ने दर्शकों को स्क्रीन से एकटक बांधे रखा। इस लिस्ट में हीरामंडी का नाम शामिल है। मल्टीस्टारर इस वेब सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया। यही वजह है कि हीरामंडी गूगल पर इस साल की सबसे ज्यादा सर्च की गई सीरीज में शामिल है। साथ ही पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर पॉपुलर वेब सीरीज मिजार्पुर 3 छाई रही।इसे फैंस ने काफी पसंद किया। ये सीरीज भी इस साल गूगल पर ज्यादा सर्च की गई है। अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत -3 इसी साल रिलीज हुई थी। जितेंद्र कुमार और नीना गुप्ता स्टारर ये वेब सीरीज इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई। इसे फैंस ने भरपूर प्यार दिया है। बता दें कि इस वेब सीरीज के पहले दो पार्ट्स आ चुके हैं। इसके अलावा क्वीन आफ टीयर्स को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह शादी के बाद वैवाहिक संघर्ष पर बनी सीरीज है। यह कमाल की ड्रामा सीरीज नेटफ्लिक्स पर आनलाइन उपलब्ध है। इसी तरह ये के-ड्रामा वेब सीरीज एक बीमार महिला के बारे में है। जो अपने पति अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ चीट करते हुए पकड़ लेती है। ये अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग हो रही है, जिसे लोगों ने गूगल पर ज्यादा सर्च किया। इस लिस्ट में सिटाडेल हनी बनी और ताजा खबर का भी नाम शामिल है। इसके अलावा मर्डर इन माहिम, शेखर होम और द ग्रेट इंडियन कपिल शो का भी नाम है।
Rajneesh kumar tiwari