इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 23 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1980 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी का विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। इस घटना ने देश की राजनीति के सारे समीकरण बदल डाले थे। देश-दुनिया के इतिहास में 23 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1761 : मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजी राव का निधन हुआ था।
2-
1810 : बाम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा हुआ था।
3-
1868 : क्रिस्टोफर एल शोल्स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला था।
4-
1912 : कंप्यूटर साइंस के बादशाह कहे जाने वाले क्रिप्टएनालिस्ट एलन ट्यूरिंग का जन्म हुआ था।
5-
1934 : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जन्म हुआ था।
6-
1939 : गुजराती भाषा के लेखक और महान शिक्षाशास्त्री गिजुभाई बधेका का निधन हुआ था।
7-
1953 : जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का निधन कश्मीर एक अस्पताल में हुआ था।
8-
1960 : जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
9-
1961 : आर्कटिक संधि लागू की गई। इस संधि के अनुसार, आर्कटिक महाद्वीप का उपयोग केवल वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए ही किया जा सकता है।
10-
1980 : वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी रामनरेश सरवन का जन्म गुयाना में हुआ था।
11-
1980 : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी का निधन विमान दुर्घटना में हुआ था।
12-
1985 : एयर इंडिया का यात्री विमान आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में सभी 329 यात्रियों की जान चली गई थी।
13-
1992 : न्यूयॉर्क के अपराध जगत के सरगना और क्षेत्र के सबसे बड़े माफिया परिवार के प्रमुख गोत्ती को धोखाधड़ी और हत्या के पांच मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
14-
1994 : संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ्रीका की सदस्यता को मंजूरी दी थी।
15-
1994 : उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने की घोषणा की गई थी।
16-
1995 : वैज्ञानिक डॉक्टर जोनास साल्क ने दुनिया को अलविदा कहा था।
17-
1996 : शेख हसीना वाजिद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
18-
2003 : भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी ने चीन का दौरा शुरू किया था।
19-
2008 : जेके टायर इंडिया लिमिटेड ने मेक्सिको की टायर कंपनी टोर्नल एवं उसकी सहायक कम्पनियों का 270 करोड़ डालर में अधिग्रहण किया था।
20-
2013 : निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर चलकर पार करने वाले पहले व्यक्ति बने थे।
21-
2014 : गुजरात का ‘रानी की वाव’ और हिमाचल प्रदेश का ‘ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क’ विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था।
22-
2017 : मोहम्मद बिन नायफ के बाद मोहम्मद बिन सलमान सउदी अरब के नए उत्तराधिकारी नियुक्त किए गए थे।
Arun kumar baranwal