इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 21 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया था। देखते ही देखते दुनिया के तमाम देश इस मुहिम में शामिल हो गए। देश-दुनिया के इतिहास में 21 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1768 : मेडिकल में बैचलर डिग्री हासिल करने वाले जॉन आर्चर पहले अमेरिकी बने थे।
2-
1862 : ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने थे।
3-
1898 : अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया था।
4-
1912 : प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का जन्म हुआ था।
5-
1932 : आधुनिक युग के श्रेष्ठ ब्रजभाषा कवि जगन्नाथदास रत्नाकर का निधन हुआ था।
6-
1933 : भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म हुआ था।
7-
1940 : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार का निधन हुआ था।
8-
1948 : सी. राजगोपालाचारी भारत के गवर्नर जनरल बने थे। वह देश के अंतिम गवर्नर जनरल थे।
9-
1953 : दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनने वाली बेनजीर भुट्टो का जन्म हुआ था।
10-
1967 : थाईलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा का जन्म हुआ था।
11-
1975 : वेस्टइंडीज की टीम ने पहला क्रिकेट विश्व कप जीता था।
12-
1991 : पी.वी. नरसिम्हाराव भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बने थे।
13-
1998 : तमिलनाडु के कुडनकुलम में परमाणु ऊर्जा केंद्र स्थापित करने के लिए भारत और रूस ने 2.5 अरब डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
14-
2001 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने आतंकवाद निरोधक कानून बहाल किया था।
15-
2003 : जेके रोलिंग की 5वीं किताब हैरी पॉटर एंड द आर्डर आफ द फीनिक्स जारी की गई थी।
16-
2008 : फिलीपींस में विनाशकारी तूफान फेंगसेन से सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी।
17-
2009 : इंग्लैंड के लॉर्ड्स में वीमंस टी-20 वर्ल्ड कप की शुरूआत हुई थी। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया था।
18-
2009 : स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।
19-
2012 : आॅस्ट्रेलिया जा रही नौका डूबने से 90 शरणार्थियों की जान चली गई थी।
20-
2015 : पहला अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहल पर दुनिया के लगभग सभी देश स्वस्थ रहने के लिए योग के प्रसार की इस मुहिम में शामिल हुए थे।
21-
2018 : न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने बेटी को जन्म दिया था। प्रधानमंत्री रहते हुए मां बनने वाली वे दुनिया की दूसरी शख्सियत हैं। इससे पहले बेनजीर भुट्टो 1990 में पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहते हुए मां बनी थीं।
Arun kumar baranwal