फ्रांस के जाने-माने भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस अपनी भविष्यवाणियों के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके द्वारा की गई अधिकतर भविष्यवाणियों सच साबित होती हैं। उन्होंने साल 2024 को लेकर जो भविष्यवाणी की है वह बहुत डरावनी है। उन्होंने दुनिया पर बड़ा खतरा मंडराने का संकेत दिया है।
2024 को बताया आपदाओं का साल
फ्रांस के नास्त्रेदमस अपनी महत्वपूर्ण भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं। जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर के उदय से लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी को गोली मारने तक की घटना की वे भविष्यवाणी कर चुके हैं। अब उन्होंने 2024 को प्राकृतिक आपदाओं का साल बताकर दुनिया को चौंका दिया है। उनके अनुसार, इस साल आसमान से कोई भीषण तबाही बरस सकती है। कोई ऐसा धूमकेतु पृथ्वी पर गिर सकता है, जिससे पूरी दुनिया बर्बाद हो सकती है।
भीषण गर्मी और बाढ़ की भविष्यवाणी
बता दें कि इससे पहले नास्त्रेदमस ने 2024 में भीषण गर्मी, बाढ़ और कहीं-कहीं सूखा पड़ने की भविष्यवाणी की थी। इस साल का बढ़ता तापमान, कहीं जगह बाढ़ को देखकर उनकी यह भविष्यवाणी सच होती दिखाई दे रही है। इसके अलावा, उन्होंने कहा था कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण धरती पर 7 दिनों तक अंधेरा छा जाएगा। यह घटना 2022 से 2029 के बीच कभी भी होने की आशंका जताई जा रही है।
आर्थिक संकट का भी इशारा किया
नास्त्रेदमस की एक भविष्यवाणी भारत के बारे में भी की है। उनके अनुसार हिमालय में तपस्या करने वाले साधु-संतों का आगमन होगा और उनके चमत्कारों की पूरी दुनिया में चर्चा होगी। इसके अलावा, उन्होंने साल 2024 में किसी बड़े आर्थिक संकट का भी इशारा किया है। इससे पूरी दुनिया में हालात बहुत अधिक बिगड़ जाएंगे। दुनिया में गेहूं की कमी हो सकती है। इससे कुछ देशों में खाद्य सामग्री की समस्या पैदा हो सकती है।
तीसरे विश्वयुद्ध का किया दावा
वहीं, भारत के नास्त्रेदमस कहे जाने वाले भविष्यवक्ता कुशल कुमार ने भी चौंकाने वाला दावा किया है। उनके अनुसार, तीसरा विश्वयुद्ध कभी भी शुरू हो सकता है। उनकी इस भविष्यवाणी ने दुनिया भर की चिंता बढ़ा दी है। खासतौर पर जिस तरह से इस समय दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में टकराव बढ़ रहा है, इससे उनकी भविष्यवाणी सच होती दिखाई दे रही है। उन्होंने उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच असैन्य क्षेत्र में गोलीबारी और इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच बढ़ रहे तनाव का भी जिक्र किया।
Arun kumar baranwal