बीते कुछ वर्षों में अंतरिक्ष में अमेरिका-भारत जैसे देशों की अंतरिक्ष में गतिविधियां बढ़ी हैं। लेकिन, जिस तरह से चीन अंतरिक्ष में संदिग्ध हरकतें कर रहा है उससे दुनिया के सामने खतरा पैदा हो गया है। चीन ने अपने रहस्यमय स्पेस प्लेन से अज्ञात वस्तु छोड़कर हलचल मचा दी है।
कई देशों की बढ़ गई है चिंता
चीन का रहस्यमय प्लेन शेनलॉन्ग छह महीने से पृथ्वी की कक्षा में घूम रहा है। इस प्लेन से चीन ने 600 किलोमीटर ऊपर धरती की कक्षा में एक अज्ञात वस्तु छोड़ा है, जिससे कई देशों की चिंता बढ़ गई है। अमेरिका की अंतरिक्ष टीमों ने चीन की इस हरकत का पता लगाया है। यह वस्तु बीते 25 मई को सीक्रेट प्लेन से बाहर आई थी। आखिर यह अज्ञात वस्तु क्या है, इसके पीछे चीन का मकसद क्या है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। अंतरिक्ष टीमें इस वस्तु को डी-कोड करने में जुट गई हैं।
आब्जेक्ट 59884 नाम दिया गया
चीन की इस हरकत से भविष्य में अंतरिक्ष वार की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
बता दें कि चीन ने छह महीने पहले अपना रीयूजेबल सीक्रेट स्पेस प्लेन अंतरिक्ष में भेजा था, जो पृथ्वी की निचली कक्षा में चक्कर लगा रहा है। अब इसी यान से संदिग्ध वस्तु छोड़ी गई है। अमेरिकी अंतरिक्ष बल की जागरूकता टीमों ने इसे आॅब्जेक्ट 59884 नाम दिया गया है। यह लगभग 600 किलोमीटर की ऊंचाई पर घूम रहा है।
संदिग्ध वस्तु ने नहीं की आश्चर्यजनक हरकत
हार्वर्ड-स्मिथसोनियम सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के खगोलशास्त्री जोनाथन मैकडॉवेल के अनुसार, यान से निकलने के बाद इस संदिग्ध वस्तु ने अभी तक कोई आश्चर्यजनक हरकत नहीं की है। यह हॉर्डवेयर का टुकड़ा हो सकता है। वहीं, कनाडा के खगोलशास्त्रीय स्कॉट ने कहा कि चीन के इस आॅब्जेक्ट और रहस्यमयी अंतरिक्ष यान ने अभी तक कोई ऐसा संकेत नहीं दिया है, जो चिंता बढ़ाने वाली हो। हालांकि, उन्होंने चीन की हरकतों को नजरअंदाज नहीं करने की भी हिदायत दी है।
कम से कम पांच वस्तुएं छोड़ी
बता देें कि चीन के शेनलॉन्ग को अमेरिका के सैन्य अंतरिक्ष विमान एक्स-37बी के समकक्ष देखा जाता है। शेनलॉन्ग ने 2020 में पहली उड़ान भरी थी जो सिर्फ दो दिन चली थी। इसके बाद यह यान 2022 में दूसरे मिशन पर गया था जो 9 महीने तक चला था। फिर चीन ने बीते दिसंबर में तीसरे प्रक्षेपण के बाद शेनलॉन्ग से पृथ्वी की कक्षा में कम से कम पांच वस्तुएं छोड़ी हैं। टीमों को इसके बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
Arun kumar baranwal