जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को एक और बड़ी सफलता मिली है। वैज्ञानिकों ने पृथ्वी जैसे एक छोटे ग्रह की खोज की है। इससे वैज्ञानिक बेहद उत्साहित हैं। इस ग्रह का नाम बर्नार्ड-बी है। यहां जीवन की संभावनाएं देखने का मिली है। अनंत ब्रह्मांड में कई दुर्लभ आसमानी वस्तुओं की मौजूदगी है। हाल ही में वैज्ञानिकों को सौरमंडल के सबसे नजदीकी तारे के निकट एक दुर्लभ एवं अद्भुत बाह्यग्रह के साक्ष्य मिले हैं। यह बनार्ड तारा है। यह एक लाल बौना तारा है जो पृथ्वी से लगभग 5.96 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। वैज्ञानिक इसे असाधारण ग्रह की खोज मान रहे हैं। बता दें कि अनंत ब्रह्मांड में खगोलविदों ने अबतक 5000 से अधिक बाह्यग्रहों की खोज की है। अब एक और पृथ्वी जैसे ग्रह की खोज हुई है, लेकिन क्या इसमें जीवन है? यह सवाल बेहद अहम है। बता दें कि सौरमंडल के बाहरी ग्रहों को खगोल विज्ञान की दुनिया में बाह्यग्रह कहा जाता है। साइंस अलर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक बनार्ड बी नामक बाह्यग्रह कोई साधारण ग्रह नहीं है। यह एक आकर्षक और छोटा ग्रह है। बर्नार्ड बी नामक ग्रह का न्यूनतम द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का 37 फीसद है। यह शुक्र ग्रह का आधा है। रिपोर्ट के अनुसार बर्नार्ड बी पर जीवन की कई संभावना है। इसकी खोज हमें आकाशगंगा में बिखरे हुए पृथ्वी के आकार के ग्रहों की पहचान के करीब ले आई है। बता दें कि छोटे बाह्यग्रहों को खोजना बेहद मुश्किल काम है। इसके बावजूद वैज्ञानिकों ने इस ग्रह की खोज की है। मौजूदा खोज तारे की परिक्रमा करने वाले संभावित ग्रह के संकेतों के बाद हुई है। इसके अलावा बर्नार्ड तारे से आगे तीन और बाह्यग्रह छिपे हो सकते हैं। जिन्हें उस क्षेत्र में पहचानना मुश्किल है। स्पेन के एक खगोलविद जोने गोंजालेज हर्नांडेज का कहना है कि भले ही इस खोज में बहुत ज्यादा समय लगा हो, लेकिन हमें हमेशा विश्वास था कि हम कुछ न कुछ खोज लेंगे। बर्नार्ड तारा को जीजे 699 के नाम से भी जाना जाता है। खगोलविदों के लिए एक रुचिकर विषयों में से एक है। पृथ्वी के सबसे करीब एकमात्र तारा सेंटॉरी ट्रिनरी सिस्टम है। बता दें कि बर्नार्ड का तारा सूर्य की तरह सिर्फ एकलौता तारा नहीं है। वैज्ञानिकों के अनुसार आकाशगंगा में ऐसे कई तारे छिपे हो सकते हैं। यह तारा सूर्य की तुलना में 2500 डिग्री ठंडा है। इसकी सतह पर तरल पानी बनाए रखने के लिए क्षमता है। इस तारे में गर्मी भी है। ऐसे में यहां जीवन की संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं।
Rajneesh kumar tiwari