- Home
- टेक्नोलॉजी
- इसरो के सौर मिशन आदित्य एल1 ने बड़ी उपलब्धि हासिल की
June 11, 2024
भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के सौर मिशन आदित्य एल1 ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मिशन के दौरान आदित्य एल1 ने कुछ ऐसी हलचल को रिकॉर्ड किया है जिससे इसरो के वैज्ञानिक अचंभित हैं। वैज्ञानिक अब इस हलचल का लगातार अध्ययन कर रहे हैं।
लैंग्रेजियन पॉइंट पर पहुंचा आदित्य एल1
इसरो ने अपने पहले सौर मिशन आदित्य एल1 अंतरिक्ष यान को सितंबर 2023 में लॉन्च किया था। जो करीब 127 दिन का सफर करने के बाद इस साल जनवरी में लैंग्रेजियन पॉइंट पर पहुंचा था। मिशन के दौरान आदित्य एल1 पर लगे दो उपकरणों ने सूर्य की सतह से उठने वाले सौर तूफान की घटना को कैमरे में कैद किया है। इसरो के वैज्ञानिकों के अनुसार, इन सौर तूफानों का पृथ्वी पर भी असर होता है।
सौर तूफानों को कैमरे में किया कैद
दरअसल, आदित्य एल1 पर द सोलर अल्ट्रा वॉयलेट इंमेजिंग टेलीस्कोप और द विजिबल एमीशन लाइन कोरोनाग्राफ उपकरण लगे हुए हैं। इन्हीं उपकरणों ने सूरज की सतह से उठे सौर तूफानों को रिकॉर्ड किया है। हालांकि, वैज्ञानिक अभी तक इस बात का पता नहीं लगा सके हैं कि सूर्य की सतह से उठने वाले इन सौर तूफानों का कारण क्या है। इसरो के वैज्ञानिक तूफान के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
पृथ्वी पर भी पड़ता है असर
इसरो के वैज्ञानिकों ने बताया कि सूरज की सतह से जो विशाल तरंगें उठती हैं, इसे कोरोनल मास इजेक्शन या सौर तूफान कहा जाता है। यह तरंगें छोटी, मध्यम और विशाल आकार की होती हैं। माना जाता है कि सूर्य पर मौजूद चुंबकीय क्षेत्र की वजह से यह सौर तूफान उठते हैं। जब सूरज पर विशाल आकार की तरंगें उठती हैं तो इसका असर पृथ्वी पर भी पड़ता है। कई बार इसकी वजह से पूरा संचार तंत्र और सैटेलाइट, ऊर्जा ग्रिड आदि तबाह हो जाता है।
लैंग्रेजियन पॉइंट पृथ्वी से 15 लाख किमी दूर
इसरो ने बताया कि आदित्य एल1 ने विशाल और मध्यम आकार का सौर तूफान कैमरे में कैद किया था। यह घटना 8 और 9 मई को दर्ज की गई थी। इसके असर से 11 मई को बड़ा चुंबकीय तूफान आया था। बता दें कि इसरो द्वारा बीते साल लॉन्च किया गया आदित्य एल1 मिशन इस साल जनवरी में लैंग्रेजियन पॉइंट पर पहुंचा था। लैंग्रेजियन पॉइंट पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर स्थित है। लैंग्रेजियन पॉइंट की खास बात यह है कि इस जगह से सूर्य पर लगातार नजर रखी जा सकती है।
Arun kumar baranwal