ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए खुशखबरी, 40 गांव की भूमि का होगा अधिग्रहण
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के 40 गांव के किसानों को खुश कर देने वाली खबर आई है। यमुना प्राधिकरण 40 गावों का अधिग्रहण करेगा। इस योजना पर 77 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे न केवल एनसीआर में विकास का बहुत बड़ा दरवाजा खुलेगा बल्कि लाखों युवओं को रोजगार भी मिलेगा। यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने हमारे संवाददाता कैलाश चंद को नए मास्टर प्लान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होेंने बताया कि यमुना प्राधिकरण ने अगले पांच सालों के एक्शन प्लान तैयार किया है। 2041 के मास्टर प्लान के तहत 40 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। जमीन खरीद पर जहां 14 हजार करोड़ खर्च होंगे वहीं 63 हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे। डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि इन गांवों की जमीन पर सेक्टर विकसित किए जाएंगे। इनमें भारी संख्या में इंडस्ट्री लगाई जाएगी। साथ ही अर्बन सेंटर, लॉजिस्टिक पार्क विकसित किए जाएंगे। सेक्टरों के चारों तरफ पेरीफेरल सड़क बनाई जाएगी। जिससे कोई अवैध निर्माण न हो सके। इसको लेकर प्लानिंग की जा रही है। आचार साहिता समाप्त होने के बाद जल्द ही इसकी घोषणा हो जायेगी। उन्होंने बताया कि हो सकता है 26 जून को मुख्यमंत्री इसकी घोषणा भी कर सकते है। इस योजना से न केवल एनसीआर में विकास का बहुत बड़ा दरवाजा खुलेगा बल्कि लाखो लोगों को रोजगार भी मिलेगा। बता दें कि अभी तक जितने गावों का अधिग्रहण किया गया है वहां पर किसानों के साथ विवाद की समस्या आई थी। जिससे प्राधिकरण को काफी नुकसान उठाना पड़ा था साथ ही समय की बर्बादी हुई है। ये समस्या नासूर बन चुकी है। जिसके चलते आए दिन प्राधिकरणों पर किसानों के धरने देखने को मिलते हैं। अरुणवीर सिंह ने बताया कि गावों के पेरिफेरल रोड बनने से इन समस्याओं से निजात मिल जाएगी।
Rajneesh kumar tiwari