नई दिल्ली। अब ओटीटी प्लेटफार्म पर एक बार फिर मिर्जापुर का भौकाल दिखेगा। अब आखिरकार इंतजार खत्म हो चुका है। निमार्ताओं ने प्रशंसकों को डबल डोज दिया है। रिलीज डेट के खुलासे के साथ सीरीज का टीजर भी रिलीज किया गया है। मिजार्पुर सीजन 3 का टीजर बेहद रोमांचक दिखाया गया है। टीचर को देखने के बाद अब फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मिजार्पुर की काल्पनिक दुनिया के सिंहासन पर कौन बैठने वाला है। बता दें प्रशंसक क्राइम ड्रामा की तीसरी किस्त मिजार्पुर 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। एक दिन पहले इसकी रिलीज की तारीख पता लगाने के लिए निमार्ताओं ने दर्शकों को बूझो तो जानें वाला खेल खेलने को कहा था। जिस पर दर्शकों ने कई तरह के अनुमान भी लगाए। अब आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। निमार्ताओं ने सीरीज की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। निमार्ताओं ने प्रशंसकों को रिलीज डेट ही नहीं बल्कि डबल डोज दिया है। रिलीज डेट के खुलासे के साथ सीरीज का टीजर भी रिलीज किया गया है। नए पोस्टर में मिजार्पुर के सिंहासन के लिए लड़ाई में अपने दांव को ऊंचा रखते हुए पूरी कास्ट यानी अभिनय करने वालों की टीम को दिखाया गया है। इससे एक बार फिर दर्शक शक्ति, बदला, महत्वाकांक्षा, राजनीति, विश्वासघात, छल और जटिल पारिवारिक संघर्ष की दुनिया से रूबरू होंगे। टीजर भी इस बात का खुलासा किया गया है कि इस बार लड़ाई आर या पार की होगी। घायल शेर अपनी सत्ता वापस लेने वापस आ चुके है। इससे रोमांच लौट और बढ़ गया है। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी के साथ-साथ अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुगल, विजय वर्मा और ईशा तलवार नजर आएंगी। वहीं अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेन्युली, हर्षिता शेखर गौड़, राजेश तैलंग ने जोरदार किरदार निभाया है। वही शीबा चड्ढा के दमदार अभियन की झलक इस बेबसीरीज में दिखाई देगी। अमेजन प्राइम वीडियो ने आज आधिकारिक ऐलान करते हुए बताया कि प्रीमियर 05 जुलाई को भारत और दुनिया भर के 240 देशों एवं क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर होगा। इसके टोटल 10 एपिसोड होंगे। निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर इसका टीजर पोस्ट किया है। मिजार्पुर सीजन 3 के कैप्शन में लिखा हुआ है जंगल में भौकाल मचने वाला है। टीचर में कालीन भैया भी दिखे है। वहीं यूजर्स ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं। एक मीडिया यूजर ने लिखा, गुड्डू भैया ने गर्दा उड़ा दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा, आखिरकार इसका टीचर आ ही गया। तुम प्राइम वालों को लाख लाख सलाम है भाई इतना इंतजार करवाया। वहीं सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सवाल मुन्ना भैया को लेकर पूछा गया। बता दें कि इसका निर्देशन गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर ने किया है।
Rajneesh kumar tiwari