June 11, 2024
नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। रिपोर्ट की माने तो सोनाक्षी अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी करने जा रही हैं। इसी बीच सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन जरुर आया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि आजकल के बच्चे कुछ भी नहीं पूछते, बस बता देते हैं। मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। सोनाक्षी और जहीर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों कई कार्यक्रमों में अक्सर साथ में नजर आते थे। दोनों ने ही अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साधी हुई थी। अब ये कपल शादी करने जा रहा है। सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ अपने संबंधों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वे शादी के सवालों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं। रिपोर्ट के अुनसार सोनाक्षी अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी करने जा रही हैं। सोनाक्षी की शादी के वेन्यू से लेकर गेस्ट लिस्ट तक कई चीजें सामने आ चुकी हैं। बता दें कि जहीर से पहले सोनाक्षी का नाम अन्य अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। सोनाक्षी सिन्हा का नाम सिनेमा के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य श्रॉफ संग जुड़ा था। हालांकि दोनों के रास्ते जल्द ही अलग हो गए थे। अगर आदित्य श्रॉफ का सोनाक्षी सिन्हा से ब्रेकअप ना हुआ होता तो वे शत्रुघ्न सिन्हा के दामाद बन गए होते। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म लुटेरा की शूटिंग करते-करते सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर पब्लिक में बात नहीं की। इसी तरह म्सोनाक्षी सिन्हा ने काफी समय तक बंटी सजदेह को भी डेट किया था। दोनों की शादी की चर्चा भी होने लगी थी लेकिन जल्द ही ये कपल भी अलग हो गया। सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर भी एक-दूसरे संग रिश्ते में रह चुके हैं। अगर शाहिद कपूर का ब्रेकअप ना हुआ तो अभिनेता आज शत्रुघ्न सिन्हा के दामाद होते। इसी तरह सोनाक्षी का नाम बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों को फिल्म तेवर में देखा गया था। इस फिल्म के फ्लॉप होते ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। वहीं बीते कई महीनों से वे बॉलीवुड अभिनेता जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। दोनों की शादी की तारीख भी तय हो चुकी है। सुनने में आ रहा है कि परिवार ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। शादी की चर्चाओं के बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी की शादी के सवाल पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा है कि उन्हें अभी तक इस बारे में कुछ नहीं पता है। वे अभी दिल्ली में है। इलेक्शन के रिजल्ट के बाद से मैं यहीं हूं। मेरी अभी बेटी के प्लान को लेकर बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने उन्हें कुछ नहीं बताया है। मैं उतना ही जानता हूं जितना मीडिया के लोगों को पता है। उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे कुछ भी नहीं पूछते, बस बता देते हैं। जब भी वो मुझसे इस बारे में बात करेगी तो मेरा आशीर्वाद उनके साथ है। हम चाहते हैं उन्हें दुनिया की सारी खुशियां मिले।
Rajneesh kumar tiwari