नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े कर्जदार देशों की चौंकाने वाली सूची सामने आई है। पाकिस्तान और श्रीलंका भले ही डिफाल्ट होने के कगार पर पहुंचे चुके हैं लेकिन टाप-15 में उनका कहीं नाम नहीं है। टाप-10 की लिस्ट में दुनिया के सुपरपॉवर कहे जाने वाले देश शामिल हैं। दुनियाभर में जब भी कर्जदारों देशों की बात सामने आती है तो सबसे पहले हमारे जेहन श्रीलंका और पाकिस्तान का नाम आता है। रिपोर्ट के अनुसार जो नई लिस्ट सामने आई है वह चौंकाने वाली है। बता दें कि अमेरिका, चीन, जापान जैसे देश अपनी विशाल इकोनामी के दम पर दुनियाभर में धाक जमाते हैं। खासकर अमेरिका और चीन के बीच सुपरपावर बनने की होड़ मची रहती है। दुनिया के सबसे बड़ी इकोनामी का दावा करने वाले इस देशों पर पहाड़ जैसा कर्ज भी है। इन देशों के कर्ज के सामने पाकिस्तान, श्रीलंका जैसे कर्जदार देशों का लोन कुछ भी नहीं है। वर्ल्ड आफ स्टेटिस्टिक्स ने साल 2023 के दुनिया के सबसे ज्यादा कर्जदार देशों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के साफ कर दिया है कि दुनिया के सुपरपावर देशों की इकोनामी कर्ज के पहाड़ पर बैठी है। दुनिया के कई देश अपनी इकोनामी कर्ज लेकर चला रहे हैं। वर्ल्ड आफ स्टेटिस्टिक्स की रिपोर्ट में टाप-10 देशों में यूके, फ्रांस, इटली, भारत, जर्मनी, कनाडा और ब्राजील भी शामिल हैं। लिस्ट के अनुसार दुनिया के सबसे बड़े कर्जदार देशों में अमेरिका पहले नंबर पर है। इस देश पर 33,229 अरब डालर का कर्ज है। वहीं कर्ज के मामले में दूसरे पायदान पर चीन का नाम आता है और इस देश पर 2023 में 14,692 अरब डालर का कर्ज था। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर जापान का नाम है। जापान पर 10,797 अरब डालर का कर्ज है। कर्ज के मामले में चौथे स्थान पर यूनाइटेड किंगडम का नाम आता है। इस देश पर 3,469 अरब डालर का कर्ज है। दुनिया के कर्जदार देशों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर फ्रांस का नाम है। उसके ऊपर 3,354 अरब डालर का कर्ज है। वहीं छठें नंबर पर इटली है। इस देश पर 3,141 अरब डालर का कर्ज है। कर्ज के मामले में भारत का नंबर सातवां है। भारत पर 3,057 अरब डालर का कर्ज है। इसी तरह जर्मनी पर 2,919 अरब डालर का कर्ज है। कर्ज के मामले में कनाडा का 9वां स्थान है। उस पर 2,253 अरब डालर का ऋण है। 10वें नंबर पर ब्राजील है। इस देश पर 1,873 अरब डालर का कर्ज है। 11वे स्थान पर स्पेन पर 1,697 अरब डालर का कर्ज है। इसी तरह मेक्सिको पर 955 अरब डालर का कर्ज है। वहीं दक्षिण कोरिया 928 अरब डालर कर्जदार है। आॅस्ट्रेलिया पर 876 अरब डालर और सिंगापुर पर 835 अरब डालर का कर्ज है।
Rajneesh kumar tiwari