इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 19 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1910 में वाशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 19 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1269 : फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहूदियों को एक खास बैज पहनने का हुक्म दिया था।
2-
1716 : मुगलों के अजेय होने का भ्रम तोड़ने वाले प्रसिद्ध सिख सैनिक बंदा सिंह बहादुर को बादशाह फरूखसियर के आदेश पर यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया गया था।
3-
1843 : ‘दास कैपिटल’ के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया था।
4-
1865 : यूनियन जनरल ग्रैनर ने टेक्सास के सभी गुलामों को आजाद किया था।
5-
1910 : अमेरिका के वाशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया था।
6-
1922 : नोबेल पुरस्कार विजेता डेनमार्क के भौतिक विज्ञानी आजे नील्स बोर का जन्म हुआ था।
7-
1945 : म्यांमार में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू ची का जन्म हुआ था।
8-
1947 : मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रुश्दी का जन्म हुआ था।
9-
1948 : भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह का जन्म हुआ था।
10-
1948 : सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया था।
11-
1953 : अमेरिका में जूलियस और एथेल रोजनबर्ग को फांसी दी गई थी। अमेरिकी इतिहास में यह पहली बार हुआ, जब जासूसी के शक में किसी अमेरिकी नागरिक को फांसी दी गई हो।
12-
1966 : बाला साहेब ठाकरे ने महाराष्ट्र में अपनी नई राजनीतिक पार्टी शिवसेना की नींव रखी थी।
13-
1970 : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म हुआ था।
14-
1981 : भारत ने अपने भू स्थैतिक उपग्रह ऐपल का सफल प्रक्षेपण किया था।
15-
1982 : हिजबुल्लाह ने आतंकी हमला करके बेरुत यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष को अगवा कर लिया था।
16-
1991 : सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया था।
17-
1968 : मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया था।
18-
2005 : फोर्ब्स पत्रिका ने ओफ्रा विनफ्रे को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया था।
19-
2006 : जापान ने उत्तरी कोरिया को परमाणु परीक्षण मामले पर कड़ी चेतावनी दी थी।
20-
2017 : अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने काबुल एयरपोर्ट पर पहले अफगानिस्तान-भारत एयर कॉरिडोर का उद्धघाटन किया था।
21-
2018 : भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में सत्ताधारी पीडीपी से गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया था।
Arun kumar baranwal