इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 08 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। सुरीली और शोख गायिका आशा भोसले का जन्म आज के दिन 1933 मेें हुआ था। उन्हें भारतीय सिने जगत की सर्वकालिक महान गायिकाओं में गिना जाता है। देश-दुनिया के इतिहास में 08 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1900 : टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती तूफान से 6,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
2-
1926 : महान संगीतकार एवं गायक भूपेन हजारिका का जन्म हुआ था।
3-
1933 : 20 भाषाओं में 12 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी आशा भोसले का जन्म हुआ था।
4-
1943 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ बिना शर्त युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
5-
1952 : जेनेवा में कॉपीराइट के लिए पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने हस्ताक्षर किए थे।
6-
1960 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन हुआ था।
7-
1962 : चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की थी।
8-
1966 : यूनेस्को ने लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए ‘साक्षरता दिवस’ मनाने की शुरुआत की थी।
9-
1982 : जम्मू-कश्मीर के क्रांतिकारी नेता और मुख्यमंत्री रहे शेख मोहम्मद अब्दुल्ला का निधन हुआ था।
10-
1986 : चिली के राष्ट्रपति अगस्टो पिनोशे एक जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए थे। इस हमले में उनके 5 अंगरक्षकों की मौत हो गई थी जबकि 11 अन्य घायल हुए थे।
11-
1988 : उद्योगपति विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुंचे थे।
12-
2002 : नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिसकर्मियों की जान ले ली थी।
13-
2002 : वेस्टइंडीज के क्रिकेट खिलाड़ी लॉरी विलियम्स का जन्म हुआ था।
14-
2003 : इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे थे।
15-
2008 : महाराष्ट्र के मालेगांव में बम ब्लास्ट हुआ था। जिसमें करीब 37 लोग मारे गए थे और 125 से अधिक घायल हुए थे।
16-
2008 : अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की थी।
17-
2008 : सर्वोच्च न्यायालय ने कैनफिना म्यूचुअल फंड घोटाले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को जमानत दी थी।
18-
2009 : भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नई सुविधाओं से लैस करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डॉलर का भुगतान किया था।
19-
2019 : प्रख्यात न्यायविद्, कानून के ज्ञाता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन हुआ था।
20-
2020 : हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड के मानद चेयरमैन आर. जे. साहनी का निधन हुआ था।
21-
2020 : तेलुगु रंगमंच एवं फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal