इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 08 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1980 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेचक के उन्मूलन की घोषणा की थी। देश-दुनिया के इतिहास में 08 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
मानव सेवा के लिए पहले नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित हेनरी डयूनेन्ट का जन्म आज के दिन 1828 में हुआ था।
2-
आज ही के दिन 1886 में अमेरिकी फार्मासिस्ट जान एस पैंबरटन ने कोका कोला का विकास किया था। इस पेय पदार्थ को उस समय एक टॉनिक बताया गया था।
3-
उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गांधीवादी कार्यकर्ता गोपबन्धु चौधरी का जन्म आज ही केदिन 1895 में हुआ था।
4-
प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान स्वामी चिन्मयानंद का जन्म आज ही के दिन 1916 में हुआ था।
5-
आज ही के दिन 1921 में स्वीडन ने फांसी की सजा को खत्म कर दिया था।
6-
प्रसिद्ध इतिहासकार तपन राय चौधरी का जन्म आज ही के दिन 1926 में हुआ था।
7-
भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म आज ही केदिन 1929 में हुआ था।
8-
आज ही के दिन 1933 में महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन की नीतियों के खिलाफ 21 दिन का उपवास शुरू किया था।
9-
1959 में आज ही के दिन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ धमकी भरी युद्ध जैसी बयानबाजी से बाज आने की हिदायत दी थी।
10-
आज ही के दिन 1970 में ब्रिटिश रॉक बैंड द बीटल्स के सदस्यों ने औपचारिक रूप से अलग होने के एक महीने बाद अपना आखिरी स्टूडियो अलबम ‘लैट इट बी’ जारी किया था।
11-
1980 में आज ही के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेचक के उन्मूलन की घोषणा की थी।
12-
प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार आत्माराम रावजी देशपांडे का निधन आज ही के दिन 1982 में हुआ था।
13-
आज ही के दिन 1984 में लॉस एंजेलिस में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों से केवल 12 हफ्ते पहले सोवियत संघ ने इन खेलों के बहिष्कार की घोषणा की थी।
14-
भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय का निधन आज ही के दिन 1993 में हुआ था।
15-
1997 में आज ही के दिन चीन की सादर्न एयरलाइंस की फ्लाइट 3456 क्रेश होने से 35 लोगों की जान चली गई थी।
16-
आज ही के दिन 1999 में दक्षिणी बांग्लादेश में मेघना नदी में यात्रियों से खचाखच भरी नौका पलट जाने से 300 लोगों की जान चली गई थी।
17-
वर्ष 2000 में आज ही के दिन भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त किए गए थे।
18-
आज ही के दिन 2004 में श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड अपने नाम किया था।
19-
2009 में आज ही के दिन पाकिस्तान की सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अपना अभियान तेज किया था।
20-
आज ही के दिन 2010 में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बीजापुर- भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग में विस्फोट से उड़ाया था, जिसमें आठ जवान शहीद हो गए थे।
21-
2018 में आज ही के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को न्यूक्लियर डील से बाहर निकलने की घोषणा की थी।
Arun kumar baranwal