इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 07 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। नोबेल पुरस्कार विजेता बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार गुरूदेव रबीन्द्र नाथ टैगोर का जन्म आज के दिन 1861 में हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 07 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
आज के दिन 1663 में लंदन में प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की शुरूआत हुई थी।
2-
1727 में आज ही के दिन रूस की महारानी कैथरीन प्रथम ने यूक्रेन से यहूदियों को बाहर निकालने का आदेश दिया था।
3-
आज ही केदिन 1834 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कुर्ग राज्य पर कब्जा किया था।
4-
प्रसिद्ध बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार और निबंधकार गुरूदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म आज ही के दिन 1861 में हुआ था।
5-
आज ही के दिन 1875 में सिसली द्वीप के पास जर्मनी का जहाज डूब गया था, जिसमें 312 लोगों की जान चली गई थी।
6-
1907 में आज ही के दिन बम्बई में पहली इलेक्ट्रिक ट्राम कार का संचालन किया गया था।
7-
आज ही के दिन 1912 में कोलंबिया विश्वविद्यालय ने विभिन्न श्रेणियों में पुलित्जर पुरस्कार प्रदान करने की योजना को मंजूरी दी थी। इसकी स्थापना जोसेफ पुलित्जर ने की थी।
8-
दक्षिण भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का निधन आज ही के दिन 1924 में हुआ था।
9-
आज ही के दिन 1945 में जर्मनी के जनरल गुस्ताव जोड्ल ने आत्मसमर्पण के कागजों पर दस्तख्त किए थे। इसी साथ ही यूरोप में छह साल से चल रहे युद्ध का अंत हो गया था।
10-
1946 में आज ही के दिन जापान की प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सोनी की स्थापना हुई थी।
11-
आज ही के दिन 1955 में सोवियत संघ ने फ्रांस और ग्रेट ब्रिटेन के साथ शांति समझौता किया था।
12
1956 में आज ही के दिन ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने धूम्रपान के विरोध में किए जा रहे तमाम अभियानों को खारिज करते हुए कहा कि धूम्रपान के बुरे प्रभावों के तथ्य अभी सामने नहीं आए हैं।
13-
आज ही के दिन 1973 में अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी की आधारशिला ईटानगर में रखी गई थी।
14-
1982 में आज ही के दिन आईबीएम ने पीसी-डीओएस का वर्जन 1.1 जारी किया था।
15-
आज ही के दिन 2001 में सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे पोप जॉन पॉल का हजारों लोगों ने जोरदार स्वागत किया था।
16-
भारतीय हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का निधन आज ही के दिन 2001 में हुआ था।
17-
आज ही के दिन 2012 में व्लादिमीर पुतिन ने छह वर्ष के कार्यकाल के लिए तीसरी बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
18-
2015 में आज ही के दिन ब्रिटेन के आम चुनाव में डेविड कैमरून फिर से प्रधानमंत्री चुने गए थे। उनकी कंजर्वेटिव पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला था।
19-
आज ही के दिन 2020 में देश में कोरोना के मामले 56 हजार के पार पहुंच गए थे। इस दौरान मृतकों की संख्या 18 हजार से ज्यादा हो गई थी।
20-
2020 में आज ही के दिन विशाखापट्टनम की एक फैक्ट्री से जहरीली गैस का रिसाव हुआ। इस घटना में दम घुटने से 13 लोगों की जान चली गई थी।
Arun kumar baranwal