इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 05 नवंबरके दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2013 में भारत ने अपना पहला मंगलयान सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में रवाना कर नया इतिहास रच दिया था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसे पीएसएलवी के माध्यम से प्रक्षेपित किया था। देश-दुनिया के इतिहास में 05 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1556 : पानीपत की दूसरी लड़ाई में बैरम खान की हार के बाद भारत में मुगलों की ताकत में बढ़ोत्तरी हुई थी।
2-
1630 : स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।
3-
1725 : स्पेन और आस्ट्रिया के बीच गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
4-
1870 : देश के महान स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास का जन्म हुआ था।
5-
1895 : जॉर्ज बी सेल्डम को आटो मोबाइल के लिए अमेरिका का पहला पेटेंट मिला था।
6-
1914 : फ्रांस और ब्रिटेन ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की शुरूआत की थी।
7-
1917 : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी बनारसी दास गुप्ता का जन्म हुआ था।
8-
1921 : हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार उदयराज सिंह का जन्म हुआ था।
9-
1930 : अमेरिका के सामाजिक आलोचक सिंक्लेयर लुइस को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
10-
1940 : फ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट तीसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे।
11-
1950 : ध्रुपद तथा ख्याल गायन शैली के श्रेष्ठतम गायक फैयाज खां का निधन हुआ था।
12-
1956 : मिस्र और इस्राइल की सेनाओं के बीच स्वेज नहर के पास युद्ध के दौरान ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाएं मिस्र पहुंची थीं।
13-
1982 : प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक विजयदेव नारायण साही का निधन हुआ था।
14-
1994 : जार्ज फोरमैन ने माइकल मूर को हराकर विश्व हैवीवेट चैंपियन का खिताब जीता था।
15-
1998 : प्रगतिवादी विचारधारा के लेखक और कवि नागार्जुन का निधन हुआ था।
16-
2006 : इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को फांसी की सजा सुनाई गई थी।
17-
2007 : चीन का पहला अंतरिक्ष यान चेंज-1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था।
18-
2008 : हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक बी. आर. चोपड़ा का निधन हुआ था।
19-
2011 : भारत के विलक्षण प्रतिभा के धनी कलाकार भूपेन हजारिका का निधन हुआ था।
20-
2013 : भारत ने पहले मंगल अभियान की शुरूआत की थी। पहले ही प्रयास में देश का मंगलयान अपने मिशन में सफल हुआ था।
Arun kumar baranwal