इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 04 दिसंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1967 में देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण किया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 04 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1860 : गोवा में मरगाव के निवासी आगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली थी। वो विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय थे।
2-
1888 : प्रसिद्ध इतिहासकार रमेश चंद्र मजूमदार का जन्म हुआ था।
3-
1892 : देश के जाने-माने साहित्यकारों में शुमार विद्याभूषण विभु का जन्म हुआ था।
4-
1898 : प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक श्रीनिवास कृष्णन का जन्म हुआ था।
5-
1910 : भारत के 8वें राष्ट्रपति रामस्वामी वेंकटरमण का जन्म हुआ था।
6-
1919 : देश के 12वें प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का जन्म हुआ था।
7-
1952 : इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत छाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।
8-
1959 : भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर किए गए थे।
9-
1962 : हिन्दी में शिष्ट हास्य के अग्रणी लेखक अन्नपूर्णानन्द का निधन हुआ था।
10-
1967 : देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण किया गया था।
11-
1971 : भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया था।
12-
1971 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया था।
13-
1979 : प्रसिद्ध भारतीय महिला एथलीट सुनीता रानी का जन्म हुआ था।
14-
1984 : हिज्बुल्ला आतंकियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की जान ले ली थी।
15-
1991 : लेबनान में अंतिम अमेरिकी बंधक को सात वर्ष की कैद के बाद रिहा किया गया था।
16-
1996 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह की सतह के अध्ययन के लिए अंतरिक्ष यान ‘मार्स पाथफाउंडर’ प्रक्षेपित किया था।
17-
2004 : पेरु की मारिया जूलिया मान्तिला गार्सिया को मिस वर्ल्ड चुना गया था।
18-
2006 : फिलीपींस में भीषण तूफान के बाद जमीन धंसने से लगभग एक हजार लोगों की जान चली गई थी।
19-
2008 : प्रसिद्ध इतिहासकार और प्राचीन भारतीय इतिहास की अध्ययनकर्ता रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया था।
20-
2012 : सीरिया में हुए मोर्टार हमले में 29 लोगों की जान चली गई थी।
Arun kumar baranwal