इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 04 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1979 में मागेर्रेट थैचर को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुना गया था। पूरे यूरोप में वह यह पद संभालने वाली पहली महिला थीं। देश-दुनिया के इतिहास में 04 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1767 : प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ त्यागराज का जन्म हुआ था।
2-
1799 : मैसूर के टीपू सुल्तान की श्रीरंगपत्तनम की लड़ाई में मृत्यु हो गई थी।
3-
1854 : भारत के पहले डाक टिकट को औपचारिक तौर पर जारी किया गया था।
4-
1896 : लंदन डेली मेल का पहला संस्करण प्रकाशित किया गया था।
5-
1897 : फ्रांस में पेरिस बाजार में आग लगने से करीब 200 लोगों की जान चली गई थी।
6-
1902 : कर्नाटक के पहले मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे केसी रेड्डी का जन्म हुआ था।
7-
1910 : श्री अरबिंदो पुडुचेरी पहुंचे जो बाद में उनके ध्यान और अध्यात्म का केन्द्र बना था।
8-
1922 : ‘शार्क लेडी’ के नाम से मशहूर अमेरिकी समुद्री जीवविज्ञानी यूजीनी क्लार्क का जन्म हुआ था।
9-
1924 : पेरिस में 8वें ओलिम्पिक खेलों की शुरूआत हुई थी।
10-
1927 : अमेरिका में फिल्म कला अकादमी की स्थापना की गई थी, जिसने ‘आस्कर’ पुरस्कार देने शुरू किए।
11-
1928 : करीब तीन दशक तक मिस्र के राष्ट्रपति रहे हुस्नी मुबारक का जन्म हुआ था।
12-
1945 : जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में आत्मसमर्पण किया था।
13-
1957 : प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार हेमचंद्र राय चौधरी का निधन हुआ था।
14-
1959 : पहले ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था।
15-
1975 : मूक फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को बकिंघम पैलेस में नाइट की उपाधि प्रदान की गई थी।
16-
1979 : मागेर्रेट थैचर को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुना गया था। पूरे यूरोप में वह यह पद संभालने वाली पहली महिला थीं।
17-
1980 : ‘कोल माइंस डे’ के तौर पर मनाने की घोषणा की गई थी।
18-
1980 : जिम्बाब्वे के नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने थे।
19-
1989 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान एसटीएस-30 का प्रक्षेपण हुआ था।
20-
2006 : नेपाल के माओवादी विद्रोहियों ने देश की नई सरकार के साथ शांति वार्ता में भाग लेने पर सहमति जताई थी।
21-
2008 : प्रसिद्ध तबला वादक पंडित किशन महाराज का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal