इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 31 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1921 में महात्मा गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ध्वज को स्वीकृत और संशोधित किया था। यह आंध्र प्रदेश के एक व्यक्ति द्वारा डिजाइन किया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 31 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1577 : मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां का जन्म हुआ था।
2-
1725 : भारत की वीरांगनाओं में से एक अहिल्याबाई होलकर का जन्म हुआ था।
3-
1727 : फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
4-
1759 : अमेरिका के उत्तर पूर्वी प्रांत पेंसिलवेनिया में थियेटर के सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया था।
5-
1878 : जर्मनी का युद्धपोत एसएमएस ग्रोसर करफर्स्ट के डूबने से 284 लोगों की जान चली गई थी।
6-
1889 : अमेरिका के पेंसिलवेनिया स्थित जांसटाउन में भीषण बाढ़ से 2200 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
7-
1900 : लार्ड राबर्टस के नेतृत्व में ब्रिटिश सैनिकों ने जोहान्सबर्ग पर कब्जा किया था।
8-
1907: अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली टैक्सी सेवा शुरू की गई थी।
9-
1921 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया था।
10-
1925 : हिंदी फिल्मों के निर्माता-निर्देशक और पटकथाकार राज खोसला का जन्म हुआ था।
11-
1929 : पहली बार मिकी माउस का बोलता हुआ कार्टून कार्निवाल किड रिलीज किया गया था।
12-
1935 : पाकिस्तान के क्वेटा शहर में भीषण भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
13-
1957 : अमेरिका के चर्चित नाटककार आर्थर मिलर को अवमानना का दोषी पाया गया था। उन पर आरोप था कि वे साम्यवादी षडयंत्र का हिस्सा थे।
14-
1959 : बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई थी।
15-
1964 : बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चलाई गई थी।
16-
1966 : दक्षिणी वियतनाम के शासन के विरोध में ह्यू शहर में बौद्ध युवती ने खुद को आग लगाकर जान दे दी थी। आग की लपटों से घिरी युवती की तस्वीर ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था।
17-
1977 : भारतीय सेना के एक दल ने पहली बार विश्व के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत शिखर कंचनजंगा पर चढ़ाई की थी।
18-
1985 : फुटबॉल एसोसिएशन ने इंग्लिश क्लबों के यूरोप में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
19-
2008 : विश्व के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ 9.72 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
20-
2009 : अंग्रेजी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका कमला दास का निधन हुआ था।
21-
2010 : भारत में मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए 25 फीसदी सीटें आरक्षित करने का कानून बनाया गया था।
Arun kumar baranwal