इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 31 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1933 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ दिया था। लेकिन उनकी यादों को आज भी आश्रम में सहेजकर रखा गया है। देश-दुनिया के इतिहास में 31 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1498 : क्रिस्टोफर कोलंबस अपनी तीसरी यात्रा के दौरान त्रिनिदाद द्वीप पहुंचे थे।
2-
1658 : औरंगजेब ने स्वयं को मंगोल का मुगल सम्राट घोषित किया था।
3-
1865 : आस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्लीव्सलैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू की गई थी।
4-
1880 : प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद का जन्म हुआ था।
5-
1907 : भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी का जन्म हुआ था।
6-
1916 : प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया का जन्म हुआ था।
7-
1924 : मद्रास प्रेसीडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया था।
8-
1933 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा था।
9-
1940 : ब्रिटिश सरकार ने क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह को लंदन में फांसी दी थी।
10-
1947 : भारतीय हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री मुमताज का जन्म हुआ था।
11-
1948 : भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना की गई थी।
12-
1980 : हिंदी फिल्मों के महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी का निधन हुआ था।
13-
1992 : नेपाल की राजधानी काठमांडू में थाइलैंड का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, इस हादसे में 113 लोगों की जान चली गई थी।
14-
1993 : भारत के पहले तैरते समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता में उद्घाटन किया गया था।
15-
2000 : लोकसभा ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण विधेयक को ध्वनिमत से पारित किया था।
16-
2006 : क्यूबा के राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई राउल कास्त्रो को सत्ता सौंपी थी।
17-
2006 : श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त हुआ था। एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गए थे।
18-
2007 : भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया था।
19-
2009 : पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने परवेज मुशर्रफ द्वारा 2007 में लगाए गए आपातकाल को असंवैधानिक करार दिया था।
20-
2010 : बिलियर्ड प्रशिक्षक सुभाष अग्रवाल को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया था।
21-
2010 : ब्राजीलिया में हो रहे 34वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विश्व धरोहर समिति ने जयपुर के जंतर-मंतर को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया था।
22-
2014 : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पश्चिम अफ्रीका में इबोला वायरस से 57 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि की थी।
Arun kumar baranwal