इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 31 अगस्त के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1997 में ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स की पत्नी डायना का पेरिस में कार दुर्घटना में निधन हो गया था। उनकी कार एक फुटपाथ से जा टकराई थी। उस समय डायना की उम्र सिर्फ 36 साल थी। देश-दुनिया के इतिहास में 31 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1871 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैयद हसन इमाम का जन्म हुआ था।
2-
1881 : अमेरिका में पहली टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था।
3-
1919 : प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार एवं निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म हुआ था।
4-
1920 : अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचारों का प्रसारण किया गया था।
5-
1940 : मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवाजी सावंत का जन्म हुआ था।
6-
1956 : भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी थी।
7-
1957 : फेडरेशन आफ मलाया को ब्रिटेन से आजादी मिली थी। इसे वर्तमान में मलेशिया कहा जाता है।
8-
1962 : कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए थे।
9-
1963 : बंगाली फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का जन्म हुआ था।
10-
1968 : भारत के टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण किया गया था।
11-
1991 : उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
12-
1993 : रूस ने लिथुआनिया से अपने सैनिकों की आखिरी टुकड़ी को वापस बुलाया था।
13-
1994 : आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने लंबे संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की थी।
14-
1995 : पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार की स्थिति पर आपत्ति दर्ज की थी।
15-
1997 : ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स की पत्नी डायना का पेरिस में कार दुर्घटना में निधन हो गया था।
16-
1998 : उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी।
17-
2005 : इराक की राजधानी बगदाद में एक धार्मिक कार्यक्रम में फिदायीन हमले के भय से मची भगदड़ में 800 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
18-
2009 : भारत के सामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी सहित एशिया की छह हस्तियों को मनीला में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
19-
2010 : अमेरिका ने उत्तर कोरिया के गुप्त परमाणु कार्यक्रम से जुड़े संगठनों पर रोक लगाने के लिये नए प्रतिबंध लगाए थे।
20-
2010 : संसद ने परमाणु संयंत्र में दुर्घटना की स्थिति में शीघ्र मुआवजा सुनिश्चित करने वाला परमाणु जन दायित्व विधेयक पारित किया था।
Arun kumar baranwal