इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 30 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2020 में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में सभी 32 अभियुक्तों को बरी कर दिया था। देश-दुनिया के इतिहास में 30 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1687 : औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर कब्जा किया था।
2-
1870 : फ्रांस के भौतिक वैज्ञानिक ज्यां पेरिन का जन्म हुआ था। उन्हें 1926 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
3-
1922 : भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का जन्म हुआ था।
4-
1947 : पाकिस्तान और यमन ने संयुक्त राष्ट्र संघ में सदस्यता हासिल की थी।
5-
1952 : आॅस्ट्रेलिया के विवादित अंपायर डेरेल हेयर का जन्म हुआ था।
6-
1970 : भारत की शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो की खिलाड़ी दीपा मलिक का जन्म हुआ था।
7-
1984 : उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के बीच सीमाएं खोली गई थीं, जो दोनों देशों के बीच रिश्तों में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन था।
8-
1993 : महाराष्ट्र के लातूर में भूकंप से 10 हजार लोगों की जान चली गई थी। अपुष्ट खबरों में 28 हजार लोगों के मारे जाने की बात कही गई थी।
9-
1994 : अंतरिक्ष शटल एंडेवर छह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 11 दिन के अभियान पर रवाना हुआ था।
10-
1996 : तमिलनाडु की राजधानी मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई किया गया था।
11-
1996 : श्रीलंका की सेना ने तमिल छापामारों के एक गढ़ पर कब्जा किया था। आठ दिन के संघर्ष में 900 लोगों की जान चली गई थी।
12-
2000 : आस्ट्रेलिया की मैरी जोन्स सिडनी ओलंपिक में महिलाओं की 1600 मीटर रिले में स्वर्ण और 400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीता था।
13-
2001 : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव राव सिंधिया का निधन हुआ था।
14-
2003 : भारत के विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप जीती थी।
15-
2005 : डेनमार्क के एक अखबार ने पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून छापा था, जिसका दुनियाभर के मुसलमानों ने कड़ा विरोध किया था।
16-
2008 : जोधपुर के एक हिंदू मंदिर में बम की अफवाह फैलने के बाद मची भगदड़ में 224 लोगों की जान चली गई थी।
17-
2009 : प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया था।
18-
2009 : पश्चिमी इंडोनेशिया में 7.6 तीव्रता का भूकंप आने से 1100 लोगों की जान चली गई थी।
19-
2010 : अयोध्या के बाबरी मस्जिद राम मंदिर विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विवादित जमीन को तीन हिस्सों में बांटा था। जिसमें राम लला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक- एक हिस्सा देने का निर्णय दिया था।
20-
2020 : भारत ने ओडिशा स्थित प्रक्षेपण स्थल से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया था।
21-
2020 : बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने सभी 32 अभियुक्तों को बरी किया था।
Arun kumar baranwal