इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 30 नवंबरके दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन वर्ष 2000 में भारत की सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया था। देश-दुनिया के इतिहास में 30 नवंबरकी तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1731 : चीन के बीजिंग में आए भीषण भूकंप से लगभग 1 लाख लोगों की जान चली गई थी।
2-
1759 : दिल्ली के सम्राट आलमगीर द्वितीय की उनके मंत्री ने हत्या कर दी थी।
3-
1872 : इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की टीम के बीच पहला इंटरनेशनल फुटबॉल मैच खेला गया था।
4-
1874 : ब्रिटेन के राजनेता, लेखक और मुखर वक्ता सर विंस्टन चर्चिल का जन्म हुआ था। द्वितीय विश्व युद्ध के समय वह इंग्लैंड के प्रधानमंत्री थे।
5-
1900 : मशहूर लेखक आस्कर वाइल्ड का निधन हुआ था।
6-
1909 : अंग्रेजी और बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक रमेश चन्द्र दत्त का निधन हुआ था।
7-
1915 : प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार गुरुजाडा अप्पाराव का निधन हुआ था।
8-
1931 : प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार रोमिला थापर का जन्म हुआ था।
9-
1936 : हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुधा मल्होत्रा का जन्म हुआ था।
10-
1936 : लंदन का क्रिस्टल पैलेस आग लगने के कारण तबाह हो गया था।
11-
1939 : फिनलैंड पर सोवियत सेनाओं ने हमला किया था। फिनलैंड ने तत्कालीन सोवियत संघ को अपने यहां नौसैनिक अड्डा बनाने और अन्य सुविधाएं देने से इंकार कर दिया था।
12-
1965 : मशहूर राजनीतिक कार्टूनिस्ट के. शंकर पिल्लै ने दिल्ली में गुड़ियों के अनोखे संग्रहालय की स्थापना की थी।
13-
1966 : कैरेबियाई देश बारबाडोस ने ब्रिटेन से पूर्ण स्वतंत्रता हासिल की थी।
14-
1994 : पर्यटन जहाज आशीले लाउरो सोमालिया के नजदीक सागर में आग लगने के बाद डूब गया था।
15-
2000 : भारत की सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया था।
16-
2004 : बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों के आरक्षण वाला विधेयक पारित हुआ था।
17-
2008 : मुंबई आतंकवादी हमले के बाद सरकार ने संघीय जांच एजेंसी के गठन की घोषणा की थी।
18-
2010 : भारतीय वैज्ञानिक और स्वदेशी आंदोलन की शुरूआत करने वाले राजीव दीक्षित का निधन हुआ था।
19-
2012 : भारत के बारहवें प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का निधन हुआ था।
20-
2014 : फ्रांस के दक्षिण में बाढ़ के कारण 5 लोगों की जान चली गई और 3000 से अधिक लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था।
Arun kumar baranwal