इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 30 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1826 में जुगलकिशोर शुक्ल ने दुनिया के प्रथम हिन्दी साप्ताहिक पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन कलकत्ता से शुरू किया था। देश-दुनिया के इतिहास में 30 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1498 : क्रिस्टोफर कोलंबस तीसरी बार 6 जहाजों के साथ अमेरिका की यात्रा पर निकले थे।
2-
1826 : प्रथम हिंदी साप्ताहिक पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन शुरू हुआ था।
3-
1883 : न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज पर भगदड़ में 12 लोगों की मौत जान चली गई थी। भगदड़ की वजह ब्रिज टूटने की अफवाह थी।
4-
1889 : मॉडर्न ब्रा का अविष्कार हुआ था। दरअसल, पेरिस फैशन शो में फ्रांस की हर्मिनी केडल ने पहली बार आधुनिक ब्रा पेश की थी।
5-
1919 : जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने नाइटहुड की उपाधि वापस कर दी थी।
6-
1981 : बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और उनके 8 सहयोगियों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद देश में आपातकाल लागू कर दिया गया था।
7-
1987 : गोवा को राज्य का दर्जा मिला था, जो भारत का 25वां राज्य बना।
8-
1955 : भारत में ट्रेड यूनियन आंदोलन के जन्मदाता एन. एम. जोशी का निधन हुआ था।
9-
1996 : छह वर्षीय बच्चे गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया था।
10-
1998 : पाकिस्तान ने 6वां परमाणु परीक्षण किया था।
11-
1998 : अफगानिस्तान में भीषण भूकंप से 5000 लोगों के मरने की आशंका जताई गई थी।
12-
वर्ष 2000 : आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध आलोचक रामविलास शर्मा का निधन हुआ था।
13-
2003 : नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफा दिया था।
14-
2004 : सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त हो गया था। इस संकट में दो भारतीयों सहित 22 की हत्या कर दी गई थी।
15-
2007 : अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षकों पुरस्कार दिया गया था।
16-
2008 : अफगानिस्तान के एक जिले पर तालिबान ने कब्जा कर लिया था।
17-
2012 : भारत के विश्वनाथन आनंद 5वीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने थे।
18-
2012 : लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर को सियरा लिओन के गृह युद्ध में किए गए अपराधों के लिए दोषी ठहराते हुए 50 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी।
19-
2015 : एलेस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे।
20-
2020 : सरकार ने दो महीने से अधिक समय से लागू कोरोना लॉकडाउन को एक जून से चरणबद्ध तरीके से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया था।
Arun kumar baranwal