इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 30 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2012 को उत्तरी ग्रिड में खराबी के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में एक साथ बिजली गुल हो गई थी। जिससे 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 30 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1602 : इंडोनेशिया में नीदरलैंड का राजनैतिक एवं साम्राज्यवादी प्रभाव आरंभ हुआ था।
2-
1729 : मैरीलैंड में बाल्टीमोर शहर की स्थापना हुई थी।
3-
1836 : अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ था।
4-
1886 : देश की पहली महिला विधायक और समाज सुधारक एस. मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म हुआ था।
5-
1909 : राइट बंघुओं ने सेना के लिए पहला विमान बनाया था।
6-
1923 : 20वीं सदी के जाने-माने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री गोविन्द चंद्र पांडे का जन्म हुआ था।
7-
1930 : एनबीसी रेडियो पर ‘डेथ वैली डेज’ का पहला प्रसारण हुआ था।
8-
1932 : अमेरिका के लॉस एंजिल्स में दसवें आधुनिक ओलंपिक खेल की शुरूआत हुई थी।
9-
1942 : जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25000 यहूदियों की हत्या की थी।
10-
1947 : हॉलीवुड अभिनेता और कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर अर्नोल्ड श्वार्जनेगर का जन्म हुआ था।
11-
1957 : एक्सपोर्ट रिस्क इंस्योरेंस कॉर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना हुई थी।
12-
1966 : इंग्लैंड ने पहली बार फुटबॉल का विश्वकप जीता था। फुटबॉल के विश्वकप की शुरूआत 1930 में हुई थी।
13-
2000 : संयुक्त राष्ट्र ने इस्रायल द्वारा खाली किये क्षेत्रों में शांति सेना की तैनाती प्रारंभ की थी।
14-
2001 : श्रीलंका सरकार ने मुक्ति चीतों पर से प्रतिबंध हटाने से इन्कार किया था।
15-
2002 : कनाडा ने अलकायदा सहित सात समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित किया था।
16-
2006 : हालीवुड अभिनेत्री पामेला एडंरसन ने गायक किड रॉक से विवाह किया था।
17-
2007 : चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की थी।
18-
2008 : नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला को कोलंबो में आयोजित सार्क शिखर सम्मेलन में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति मिली थी।
19-
2010 : पश्चिम कांगो में स्थित कांगो नदी की शाखा कसाई नदी में एक नौका दुर्घटना में 140 से अधिक लोग डूब गए थे।
20-
2012 : उत्तरी ग्रिड में खराबी के चलते दिल्ली सहित सात राज्यों में बिजली गुल हो गई थी, जिससे 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए थे।
21-
2012 : आंध्र प्रदेश में रेलगाड़ी में आग लगने से 32 लोगों की जान चली गई और 27 अन्य घायल हो गए थे।
Arun kumar baranwal