इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 30 अप्रैल के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1945 में जर्मनी के तानाशाह अडोल्फ हिटलर सोवियत सेनाओं से घिरने के बाद बंकर में खुद को गोली मारकर अपनी पत्नी इवा ब्राउन के साथ आत्महत्या कर ली थी। देश-दुनिया के इतिहास में 30 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1030 : भारत में कई मंदिरों का लुटेरा महमूद गजनवी का निधन हुआ था।
2-
1598 : अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन किया गया था।
3-
1789 : जॉर्ज वॉशिंगटन को सर्वसम्मति से अमेरिका का पहला राष्ट्रपति चुना गया था।
4-
1863 : ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकार वाली भारतीय नौसैना की कमान ब्रिटिश एडमिरल को सौपी गई थी।
5-
1864 : न्यूयॉर्क अमेरिका का ऐसा राज्य बना जहां शिकार के लिए लाइसेंस फीस लागू किया गया था।
6-
1870 : भारतीय सिनेमा के पितामह धुंदीराज फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के का जन्म हुआ था।
7-
1896 : प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरू मां आनंदमयी का जन्म हुआ था।
8-
1908 : खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका था, लेकिन दो बेगुनाह बम की चपेट में आकर मारे गए थे।
9-
1936 : महात्मा गांधी ने अपना आवास बदला और वर्धा में सेवाग्राम आश्रम रहने लगे थे।
10-
1945 : जर्मनी के तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की थी।
11-
1949 : संयुक्त राष्ट्र संघ के नौवें महासचिव एंटोनियो गुटेरस का जन्म हुआ था।
12-
1973 : अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने देश के राष्ट्रपति के नाते वॉटरगेट कांड की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह निजी तौर पर इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
13-
1975 : वियतनाम युद्ध का अंत हुआ था। तीन दिन के सत्तारूढ़ राष्ट्रपति दुओंग वैन मिन्ह ने अपनी सेनाओं से समर्पण करने और उत्तरी वियतनामियों से हमले रोकने को कहा था।
14-
1991 : अंडमान द्वीप समूह के एक निर्जन द्वीप पर सुप्त पड़े ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ था। यह घटना शताब्दी में पहली बार हुई थी।
15-
1993 : जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक मैच के दौरान उस समय की दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी मोनिका सेलेज को छुरा मारकर घायल कर दिया गया था।
16-
2006 : 2011 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को सौंपी गई थी।
17-
2008 : चालक रहित विमान ‘लक्ष्य’ का ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था।
18-
2010 : हिन्दी फिल्मों के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को ‘दादा साहेब फाल्के’ तथा अभिनेता प्राण को ‘फाल्के आइकॉन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
19-
2013 : नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने अपना पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर राजा बने थे।
20-
2020 : हिंदी सिने जगत के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal