इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 30 अगस्त के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1659 में पिता शाहजहां के तख्त पर कब्जे के लिए औरंगजेब ने अपने बड़े भाई दारा शिकोह का सिर कलम कर दिया था। औरंगजेब के सम्राट बनने के बाद देश ने कट्टरता का रूह कंपा देने वाला दौर देखा था। देश-दुनिया के इतिहास में 30 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1659 : पिता शाहजहां के तख्त पर कब्जे के लिए औरंगजेब ने अपने बड़े भाई दारा शिकोह का सिर कलम कर आगरा के किले में लटका दिया था।
2-
1569 : मुगल सम्राट अकबर के बेटे और मुगल वंश के शासक जहांगीर का जन्म हुआ था।
3-
1682 : ब्रिटिश धर्मसुधारक विलियम पेन को इंग्लैंड छोड़ना पड़ा था। अमेरिका पहुंचकर उन्होंने पेन्सिल्वेनिया की स्थापना की, ताकि लोग धार्मिक स्वतंत्रता का इजहार कर सकें।
4-
1780 : अमेरिका में गद्दारी और विश्वासघात का पर्यायवाची बन चुके जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया था।
5-
1806 : न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवटाइजर’ आखिरी बार प्रकाशित किया गया था।
6-
1888 : भारत की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूलने वाले क्रांतिकारी कनाईलाल दत्त का जन्म हुआ था।
7-
1895 : लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय राजनीतिज्ञ सरदार हुकुम सिंह का जन्म हुआ था।
8-
1903 : चित्रलेखा जैसे प्रसिद्ध उपन्यासकार और हिन्दी जगत के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का जन्म हुआ था।
9-
1923 : हिंदी के प्रमुख गीतकार शंकरदास केसरीलाल शैलेंद्र का जन्म हुआ था।
10-
1928 : रास बिहारी बोस और जवाहरलाल नेहरू ने ‘द इंडिपेंडेंस आफ इंडिया लीग’ की भारत में स्थापना की थी। इसका मकसद प्रवासी भारतीयों को भारत में ब्रिटिश राज हटाने के लिए प्रेरित करना था।
11-
1947 : भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया था।
12-
1952 : भारतीय रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन हुआ था।
13-
1976 : प्रसिद्ध कथाकार, कहानीकार और अभिनेता जी.पी. श्रीवास्तव का निधन हुआ था।
14-
1982 : फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासिर अराफात ने बेरुत स्थित मुख्यालय को एक दशक के बाद छोड़ दिया था।
15-
1984 : अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी थी।
16-
2003 : समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।
17-
2007 : जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और अल्फोंस स्टालहोफेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को गलत ठहराने का दावा किया था।
18-
2007 : नेपाल की कोइराला सरकार ने चार माओवादी विद्रोहियों को फ्रांस, डेनमार्क, आस्ट्रेलिया और मलेशिया का राजदूत नियुक्त किया था।
19-
2008 : देश के प्रसिद्ध उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन हुआ था।
20-
2011 : हिंदी विकिपीडिया एक लाख का आंकड़ा पार करने वाला प्रथम भारतीय भाषा विकिपीडिया संस्करण बना था।
21-
2014 : देश के प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal