इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 03 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1913 में भारत की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चन्द्र’ बम्बई में प्रदर्शित की गई थी। देश-दुनिया के इतिहास में 03 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1616 : लाऊंदू समझौते के बाद फ्रांस का गृहयुद्ध समाप्त हुआ था।
2-
660 : स्वीडन, पोलैंड और आस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर दस्तखत किए थे।
3-
1764 : बंगाल के नवाब मीर कासिम को अंग्रेजों की सेना ने हराया था।
4-
1765 : फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खोला गया था।
5-
1845 : चीन के कैंटन में एक थियेटर में भयंकर आग लगने के कारण 1600 लोगों की जान चली गई थी।
6-
1896 : भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और पूर्व रक्षा मंत्री वी. के. कृष्ण मेनन का जन्म हुआ था।
7-
1913 : भारत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र मुंबई में प्र्रदर्शित की गई थी।
8-
1919 : अमेरिका में न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच पहली यात्री उड़ान संचालित की गई थी।
9-
1951 : प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्म हुआ था।
10-
1961 : कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी यात्री बने थे।
11-
1965 : कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए थे।
12-
1969 : भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन हुआ था।
13-
1981 : भारतीय हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नरगिस का निधन हुआ था।
14-
1989 : देश के पहले 50 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का हरियाणा में शुभारंभ किया गया था।
15-
1993 : संयुक्त राष्ट्र ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की थी।
16-
2002 : अमेरिकी मीडिया ने पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ के जनमत संग्रह को ‘शर्मनाक’ बताया था।
17-
2003 : आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे।
18-
2006 : पाकिस्तान और ईरान ने द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
19-
2008 : पाकिस्तान में जेल की सजा काट रहे भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की फांसी टाल दी गई थी।
20-
2013 : चीन में डायनासोर का लगभग 16 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला था।
21-
2016 : कनाडा के अल्बर्टा में लगी भयंकर आग से करीब 80 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। इस दौरान अरबों डालर का नुकसान हुआ था।
22-
2019 : ओडिशा में आए ‘फानी’ तूफान में 33 लोगों की जान चली गई थी। इस दौरान हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला गया था।
Arun kumar baranwal