इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 29 नवंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2008 को एनएसजी कमांडो दस्ते ने ताज होटल को आतंकियों के कब्जे से मुक्त कराया था। आतंकियों ने 26 नवंबर, 2008 की रात को महानगर में कई जगह हमले किये और कई विदेशियों सहित बहुत से लोगों को बंधक बना लिया। इस दौरान 150 से ज्यादा लोग मारे गये थे। देश-दुनिया के इतिहास में 29 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1516 : फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्राईबर्ग के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
2-
1830 : पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ था।
3-
1899 : स्पेनिश फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना का गठन हुआ था।
4-
1916 : अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की थी।
5-
1947 : फिलिस्तीन के बंटवारे के लिए संयुक्त राष्ट्र ने प्रस्ताव पारित किया था। हालांकि इसे लागू नहीं किया गया था।
6-
1949 : पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम की खदान में भीषण विस्फोट से 3,700 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
7-
1961 : दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री रूस के यूरी गगारिन भारत की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे थे।
8-
1963 : कनाडा एयरलाइंस का एक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 118 लोगों की जान चली गई थी।
9-
1970 : हरियाणा 100 फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना था।
10-
1975 : ब्रिटेन के मोटर रेसिंग के महान ड्राइवर ग्राहम हिल की दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
11-
1987 : थाईलैंड-म्यांमार की सीमा के पास कोरियाई विमान में विस्फोट में 115 लोगों की जान चली गई थी।
12-
1993 : आधुनिक भारत को अपने औद्योगिक कौशल से समृद्ध बनाने वाले उद्योगपति जेआरडी टाटा का निधन हुआ था।
13-
2004 : आसियान देशों ने चीन के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया था।
14-
2006 : पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाले प्रक्षेपास्त्र हत्फ-4 का सफल परीक्षण किया था। इसे शाहीन-1 भी कहा जाता है।
15-
2007 : जनरल अशरफ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान संभाली थी।
16-
2008 : भारतीय मुक्केबाज मैरीकॉम ने 5वीं महिला एआईबीए विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती थी।
17-
2008 : कई घंटे के अभियान के बाद मुंबई को आतंकवादियों से मुक्त कराया गया था।
18-
2011 : असमिया की ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता लेखिका इंदिरा गोस्वामी का निधन हुआ था।
19-
2012 : संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलिस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक का दर्जा दिया था।
20-
2015 : अमेरिका के प्रसिद्ध समाजशास्त्री और शिक्षाविद ओटो न्यूमैन का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal