इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 29 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1953 में एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटी एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी। हिलेरी को इस सफलता के लिए ब्रिटेन की महारानी ने ‘नाइट’ की उपाधि दी थी। देश-दुनिया के इतिहास में 29 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1658 : सामूगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी और दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया था।
2-
1906 : देश के जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का जन्म हुआ था।
3-
1917 : अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जॉन. एफ. कैनेडी का जन्म हुआ था।
4-
1933 : भारत के स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और संगठनकर्ता लोकराम नयनराम शर्मा का निधन हुआ था।
5-
1953 : पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग नॉर्गे और एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी।
6-
1968 : भारत के दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता था।
7-
1970 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
8-
1972 : मशहूर रंगकर्मी एवं भारतीय सिनेमा के महान कलाकार पृथ्वी राजकपूर का निधन हुआ था।
9-
1977 : भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री सुनीति कुमार चटर्जी का निधन हुआ था।
10-
1985 : यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीम के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की जान चली गई थी।
11-
1987 : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन हुआ था।
12-
1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया था।
13-
1990 : दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया था। जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ था।
14-
1996 : बेंजामिन नेतन्याहू इजराइल के प्रधानमंत्री बने थे।
15-
1999 : ‘डिस्कवरी यान’ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से जुड़ा था। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था।
16-
1999 : नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित हुई थी।
17-
2002 : गुजरात के अहमदाबाद में एक बाद एक 4 बम धमाके हुए थे। जिसमें 39 लोगों की जान चली गई थी।
18-
2004 : म्यांमार में चक्रवाती तूफान से 140 लोगों की जान चली गई थी।
19-
2004 : पाकिस्तान ने परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान पर लगाये गए प्रतिबंधों में ढील दी थी।
20-
2007 : जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनी थीं।
21-
2010 : भारत की तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने हेनान प्रांत के लुओयांग में प्राचीन श्वेताश्व व्हाइट हार्स मंदिर परिसर में भारतीय शैली से निर्मित एक बौद्ध मंदिर का लोकार्पण किया था।
Arun kumar baranwal