इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 29 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1893 में भारतीय वैज्ञानिक और सांख्यिकीविद् प्रशांत चंद्र महालनोबिस का जन्म हुआ था। देश में प्रत्येक वर्ष 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश-दुनिया के इतिहास में 29 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1444 : सिकंदरबेग ने आटोमन साम्राज्य की सेना को हरा दिया था।
2-
1613 : शेक्सिपयर का लंदन स्थित ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त था।
3-
1757 : क्लाइव ने मुर्शीदाबाद में प्रवेश किया और मीर जाफर की बंगाल, बिहार के नवाब के तौर पर तख्तपोशी की थी।
4-
1873 : बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि माइकल मधुसूदन दत्त का निधन हुआ था।
5-
1888 : शास्त्रीय संगीत की पहली रिकॉर्डिंग की गई थी।
6-
1893 : भारतीय वैज्ञानिक और सांख्यिकीविद् प्रशांत चंद्र महालनोबिस का जन्म हुआ था।
7-
1901 : भारत के अमर शहीद क्रांतिकारियों में से एक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का जन्म हुआ था।
8-
1913 : यूनान, सर्बिया, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गाारिया का युद्ध शुरू हुआ था, जो दूसरे बाल्कन युद्ध के नाम से जाना जाता है।
9-
1932 : सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
10-
1961 : भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री रहे सरदार बलदेव सिंह का निधन हुआ था।
11-
1966 : भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी का निधन हुआ था।
12-
1974 : मारिया एस्टेला मार्टिनेज डी पेरोन ने अर्जेन्टीना की अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी।
13-
1988 : राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी का निधन हुआ था।
14-
1997 : विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ्रैंकफुर्ट चैस क्लासिक टूर्नामेंट जीता था।
15-
2004 : पूर्वी एशिया सम्मलेन में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति बनी थी।
16-
2005 : भारत और अमेरिका के बीच समग्र 10 वर्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
17-
2007 : सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए थे।
18-
2007 : आईफोन के नाम से जाना जाने वाला एप्पल का पहला स्मार्टफोन बाजार में आया था।
19-
2012 : हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूड और उनकी पत्नी केटी होम्स का तलाक हुआ था।
20-
2013 : कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई थी।
21-
2016 : भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के. जी. सुब्रह्मण्यम का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal