इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 29 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में 1928 से 1956 के बीच छह बार लगातार स्वर्ण पदक जीता। इसे भारतीय हॉकी का स्वर्णिम युग कहा जाता है। आज केदिन 1980 में भारत की टीम ने मास्को ओलंपिक खेलों में आखिरी बार हॉकी का स्वर्ण पदक जीता था। देश-दुनिया के इतिहास में 29 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1748 : ईस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिये ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी भारत पहुंची थी।
2-
1891 : प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का निधन हुआ था।
3-
1904 : आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में से एक जे. आर. डी. टाटा का जन्म हुआ था।
4-
1911 : मोहन बगान ने पहली बार आईएफ शील्ड जीती थी।
5-
1931 : ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध कवि सी. नारायण रेड्डी का जन्म हुआ था।
6-
1937 : जापान की सेना ने चीन के बीजिंग और तेनत्सिन शहरों पर कब्जा किया था।
7-
1949 : ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन ने रेडियो पर प्रसारण शुरू किया था।
8-
1957 : संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का गठन किया गया था।
9-
1968 : पोप षष्ठम ने ईसाइयों के लिए गर्भ निरोधक के इस्तेमाल पर लगी धार्मिक पाबंदी को बरकरार रखने का ऐलान किया था।
10-
1980 : मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता था।
11-
1981 : लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल में प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी हुई थी। जिसे दुनिया के 75 करोड़ लोगों ने टेलीविजन पर देखा था।
12-
1982 : दिलीप बोस को डेविस कप देशों के प्रबंधन समिति में चुना गया था।
13-
1983 : पहले चालक रहित विमान का परीक्षण किया गया था।
14-
1987 : भारत और श्रीलंका के बीच शांति समझौता हुआ था।
15-
1996 : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ अली का निधन हुआ था।
16-
2003 : भारतीय सिनेमा के सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का निधन हुआ था।
17-
2006 : श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा ने टेस्ट क्रिकेट में 624 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया था।
18-
2009 : जयपुर की महारानी गायत्री देवी का निधन हुआ था।
19-
2013 : पाकिस्तान के डेरा इस्माल खान में तालिबान हमले के बाद 300 कैदी फरार हो गए थे।
20-
2013 : फ्रांस में कान के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी हो गई थी।
21-
2017 : प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal