इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 29 अक्टूबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2005 में धनतेरस के दिन पहाड़गंज और सरोजिनी नगर के बाजारों में बम धमाकों से दिल्ली सहम सी गई थी। व्यस्त बाजारों में हुए धमाकों में 60 लोगों की जान चली गई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 29 अक्टूबरकी तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1709 : इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
2-
1794 : फ्रांसीसी सेना ने दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया था।
3-
1859 : स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
4-
1863 : जेनेवा में 27 देशों की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना को मंजूरी दी गई थी।
5-
1911 : अमेरिकी संपादक और प्रकाशक जोसफ पुलित्जर का निधन हुआ था।
6-
1913 : मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में बाढ़ से हजारों लोगों की जान चली गई थी।
7-
1920 : पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना हुई थी।
8-
1923 : आटोमन साम्राज्य का अंत होने की घोषणा के साथ ही तुर्की में संसदीय लोकतंत्र मजबूत होने लगा और देश गणराज्य बना था।
9-
1929 : अमेरिकी शेयर बाजार के करीब एक करोड़ 60 लाख शेयर की बिकवाली के चलते इसे ‘ब्लैक ट्यूजडे’ कहा गया था।
10-
1947 : बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने मिलकर बेनेलक्स संघ बनाया था।
11-
1956 : इजराइल की सेना ने स्वेज नहर इलाके पर कब्जा करने के लिए सिनाई प्रांत में मिस्र पर हमला किया था।
12-
1975 : स्पेन से जनरल फ्रैंको के 35 साल पुराने शासन का अंत हुआ था। इसके बाद युवराज जुआन कार्लोस ने अस्थायी तौर पर सत्ता संभाली थी।
13-
1985 : मुक्केबाजी में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले बॉक्सर विजेंद्र सिंह का जन्म हुआ था।
14-
1994 : न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय शुरू हुआ था।
15-
1999 : ओडिशा में भीषण समुद्री तूफान से हजारों लोग बेघर हुए थे और जान माल का भारी नुकसान हुआ था।
16-
2001 : कट्टरपंथी कबाइलियों ने पाक अधिकृत कश्मीर के चिलास कस्बे की हवाई पट्टी, जेल और पेट्रोल पम्पों पर कब्जा किया था।
17-
2004 : त्रिनिदाद एवं टोबैगो के राष्ट्रपति मेक्सवेल रिचर्डस ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के साथ वार्ता की थी।
18-
2005 : दिवाली त्यौहार की गहमा गहमी में डूबे दिल्ली शहर के व्यस्त बाजारों में बम विस्फोट हुआ था।
19-
2012 : अमेरिका के पूर्वी तट पर सैंडी तूफान के कारण 286 लोगों की जान चली गई थी।
20-
2015 : चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने का ऐलान किया था।
Arun kumar baranwal