इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 29 अगस्त के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। देश-दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले महान हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद का जन्म आज के दिन 1905 में हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 29 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1612 : सूरत की लड़ाई में पुर्तगालियों को अंग्रेजों से हार का सामना करना पड़ा था।
2-
1833 : ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम को कानून का रूप दिया गया था।
3-
1842 : ग्रेट ब्रिटेन और चीन के बीच नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर के साथ ही पहला अफीम युद्ध समाप्त हुआ था।
4-
1880 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आजादी के बाद भारत के राज्यपाल बनने वाले माधव श्रीहरि अणे का जन्म हुआ था।
5-
1886 : महात्मा गांधी के डॉक्टर और गुजरात के पहले मुख्यमंत्री जीवराज मेहता का जन्म हुआ था।
6-
1905 : भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था।
7-
1931 : शक्तिशाली नागा आंदोलन की बुनियाद रखने वाले नागा आध्यात्मिक गुरु जदोनांग का निधन हुआ था।
8-
1932 : नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में अंतरराष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन किया गया था।
9-
1941 : रूस में मानव इतिहास की जघन्य घटना हुई थी, जिसमें जर्मन कमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की जान ले ली थी।
10-
1949 : भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों में से एक के. राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। उनके नेतृत्व में ही भारत ने पहले ही प्रयास में मंगल पर अपने मंगलयान को पहुंचाया था।
11-
1952 : प्रेयरिंग संत के नाम से मशहूर भारतीय ईसाई महिला संत सिस्टर यूप्रासिआ का निधन हुआ था।
12-
1957 : नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया गया था।
13-
1958 : अमेरिकी पॉप सिंगर माइकल जैक्सन का जन्म हुआ था।
14-
1969 : करगिल युद्ध में शहीद हुए मेजर मनोज तलवार का जन्म हुआ था।
15-
1974 : चौधरी चरण सिंह ने लोकदल पार्टी की स्थापना की थी।
16-
1976 : प्रसिद्ध बांग्ला विद्रोही कवि, संगीतज्ञ और दार्शनिक काजी नजरुल इस्लाम का निधन हुआ था।
17-
1996 : आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी पर विमान हादसे में 141 लोगों की जान चली गई थी।
18-
1998 : भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
19-
2000 : न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू हुआ था।
20-
2007 : हरियाणा के चौथे मुख्यमंत्री और प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी बनारसी दास गुप्ता का निधन हुआ था।
21-
2008 : बंगाल के सिंगुर में टाटा मोटर्स ने नैनो प्रॉजेक्ट शुरू किया था, जिसका तृणमूल कांगेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। जिससे क्षुब्ध होकर टाटा ने नैनो प्रॉजेक्ट स्थल से अपने कर्मचारी हटा लिए थे।
22-
2012 : चीन के सिचुआन प्रांत में कोयला खदान में हुए विस्फोट से कम से कम 26 श्रमिकों की जान चली गई थी और 21 लापता हो गये थे।
Arun kumar baranwal