इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 28 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। अपनी मधुर आवाज से कई दशक तक संगीत के खजाने में मोती पिरोने वाली लता मंगेशकर का जन्म आज के दिन 1929 में हुआ था। भारत रत्न लता ने अपनी आवाज और अपनी सुर साधना से बहुत छोटी उम्र में ही गायन में महारत हासिल की और विभिन्न भाषाओं में गीत गाए। देश-दुनिया के इतिहास में 28 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1542 : कैलिफोर्निया के खोजकर्ता रोड्रिग्ज कैब्रिलो ने सान दिएगो कहे जाने वाले इलाके के नजदीक कदम रखा था और वेस्ट कोस्ट पहुंचने वाले पहले यूरोपीय बने थे।
2-
1837 : बहादुर शाह जफर को मुगल सम्राट बनाया गया था। हालांकि, उस समय तक मुगल सल्तनत काफी बिखर चुकी थी और वह नाम के ही सम्राट रह गए थे।
3-
1895 : हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक श्री नारायण चतुर्वेदी का जन्म हुआ था।
4-
1920 : शिकागो व्हाइट सॉक्स बेसबाल टीम के आठ सदस्यों को निर्णायक मंडल ने विश्व श्रृंखला में घूस लेकर हार जाने का दोषी ठहराया था।
5-
1929 : स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जन्म इंदौर में हुआ था। अपनी बेहतरीन आवाज के दम पर उन्होंने गीतों के मोतियों से संगीत के खजाने को समृद्ध बनाया।
6-
1947 : आवामी लीग की नेता और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजिद का जन्म हुआ था।
7-
1949 : भारत के 41वें मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र मल लोढ़ा का जन्म हुआ था।
8-
1977 : एडमंड हिलेरी नंदप्रयाग के अपने अभियान पर रवाना हुए थे।
9-
1982 : भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज अभिनव बिंद्रा का जन्म हुआ था। बीजिंग ओलिंपिक में वे व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।
10-
1997 : अमेरिकी अंतरिक्ष शटल अटलांटिक रूसी अंतरिक्ष केंद्र ‘मीर’ से जुड़ा था।
11-
2000 : इजराइल के कट्टरपंथी विपक्षी नेता एरियल शेरोन के अल अक्सा मस्जिद आने से नाराज पूर्वी येरूशलम के फलस्तीनियों ने विरोध स्वरूप पुलिस के साथ संघर्ष किया था।
12-
2006 : शिंजो आबे ने जापान के 90वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
13-
2007 : मेक्सिको के तटीय क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान लोरेंजो ने भारी तबाही मचाई थी।
14-
2008 : स्पेसएक्स ने फाल्कन-1 का सफल प्रक्षेपण किया था। यह पहली ऐसी निजी कंपनी थी, जिसने तरल र्इंधन वाले रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजने में सफलता हासिल की थी।
15-
2009 : स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा पैन पैसिफिक ओपन के पहले राउंड में हार के बाद बाहर हो गई थीं।
16-
2015 : भारत ने अपनी पहली स्पेस आब्जर्वेटरी और 6 सैटेलाइट्स को एक साथ लॉन्च किया था।
17-
2016 : अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान और भारत ने इस्लामाबाद में होने वाले सार्क सम्मेलन में भाग लेने से इनकार किया था।
18-
2016 : इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री शिमोन पेरेज का निधन हुआ था। पेरेज को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
19-
2018 : सुप्रीम कोर्ट ने केरल के सबरीमाला स्थित अयप्पा स्वामी मंदिर में एक खास आयु की महिलाओं के प्रवेश पर लगी पाबंदी हटाते हुए सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी थी।
20-
2020 : आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच नागोर्नो-काराबाख इलाके को लेकर लड़ाई शुरू हुई थी।
Arun kumar baranwal