इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 28 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2008 में नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत हुआ था। करीब दस साल तक चले गृहयुद्ध के बाद चुनाव में वामपंथी दल को जीत मिली और लोकतंत्र की शुरूआत हुई थी। देश-दुनिया के इतिहास में 28 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1414 : खिज्र खान ने दिल्ली की सल्तनत पर कब्जा किया और सैयद वंश के शासन की नींव रखी थी।
2-
1883 : हिंदुत्ववादी नेता और कवि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म हुआ था।
3-
1908 : जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म हुआ था।
4-
1922 : अमेरिकी मुक्केबाजी प्रशिक्षक लो ड्यूबा का जन्म हुआ था।
5-
1923 : दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय नामों में शुमार नंदमुरि तारक रामाराव का जन्म हुआ था। फिल्मों में सफलता के बाद उन्होंने राजनीति का रूख किया और तीन बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी।
6-
1934 : कनाडा के ओंटारियो में ओलिवा और एल्जायर डिओन के यहां पांच बच्चों ने जन्म लिया था। इतिहास में यह पहला मौका था जब एक साथ पैदा हुए यह पांचों बच्चे जीवित रहे।
7-
1959 : दो अमेरिकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की थी।
8-
1961 : मानव अधिकारों के संरक्षण और दुनिया को इनके बारे में जागरूक करने के इरादे से लंदन में एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना की गई थी।
9-
1963 : बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के कारण करीब 22 हजार लोगों की जान चली गई थी।
10-
1964 : पंडित जवाहरलाल नेहरू का अंतिम संस्कार किया गया था।
11-
1965 : धनबाद में खदान में धमाका होने से वहां काम करने वाले 375 लोगों की जान चली गई थी।
12-
1967 : ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर 65 साल की उम्र में अकेले नाव से दुनिया का चक्कर लगाकर घर पहुंचे थे।
13-
1970 : आॅल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का औपचारिक तौर पर विभाजन हुआ था।
14-
1989 : मारथाकवली डेविड भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला ईसाई पादरी बनी थीं।
15-
1996 : देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
16-
1996 : चेचेन्या को रूस अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत हुआ था।
17-
1998 : पकिस्तान ने पांच भूमिगत परमाणु परीक्षण किये थे। इससे महज एक सप्ताह पहले ही भारत ने इसी तरह के परमाणु का सफल परीक्षण किया था।
18-
2008 : नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत हो गया था।
19-
2008 : अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकी संगठन लश्कर के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाया था।
20-
2011 : चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर आईपीएल काखिताब जीता था।
Arun kumar baranwal